डिजिटल टीम :
रोशनी के पर्व दिवाली पर इस साल देशभर के लोगों ने पारंपरिक मिठाइयों के साथ-साथ अपने पसंदीदा लजीज व्यंजनों का ऑनलाइन ऑर्डर देकर जमकर जश्न मनाया। फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Swiggy की ताजा फेस्टिव रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली 2026 के दौरान मसाला डोसा, काजू कतली और पनीर बटर मसाला देश में सबसे ज्यादा ऑर्डर की जाने वाली डिशेज में शीर्ष पर रहे।
ऑर्डर्स में 10.7% का बड़ा उछाल
6 से 8 नवंबर 2026 तक चले तीन दिवसीय दिवाली वीकेंड के दौरान फूड डिलीवरी ऑर्डर्स में पिछले साल की तुलना में 10.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई, आकंड़ो के मुताबिक, त्योहार के इन तीन दिनों में प्लेटफॉर्म ने प्रति घंटे औसतन 97,545 फूड ऑर्डर डिलीवर किए।
मिठाइयों में काजू कतली की बादशाहत कायम
त्योहार की मिठास में एक बार फिर पारंपरिक मिठाइयों का दबदबा देखने को मिला:
- काजू कतली रही नंबर वन: दिवाली के दौरान पूरे भारत में सबसे ज़्यादा ऑर्डर की जाने वाली मिठाई काजू कतली रही। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, जयपुर और हैदराबाद जैसे प्रमुख शहरों में इसकी सबसे अधिक मांग रही।
- अन्य पसंदीदा मिठाइयां: काजू कतली के बाद मोतीचूर के लड्डू, रसगुल्ला और गुलाब जामुन सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए गए। हैदराबाद में तो एक ही ग्राहक ने करीब ₹41,895 की मिठाइयां ऑर्डर कीं।
नमकीन और मुख्य भोजन में इनका रहा जलवा
मिठाइयों के अलावा लोगों ने नाश्ते और रात के खाने के लिए भी ऑनलाइन डिलीवरी पर भरोसा जताया
- सदाबहार व्यंजन: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक मसाला डोसा और पनीर बटर मसाला लोगों की पहली पसंद बने रहे। इसके साथ ही अप्पम और समोसे की भी जबरदस्त मांग देखी गई।
- डाइन-आउट में भी तेजी: घर पर खाना मंगाने के साथ-साथ लोग परिवार और दोस्तों के साथ बाहर खाना खाने भी निकले। सर्वे के अनुसार, दिवाली के दिन डाइन-आउट पर टेबल बुकिंग में 38.5 प्रतिशत का उछाल आया, जहां मुंबई में एक ग्रुप का रेस्टोरेंट बिल ₹1,34,210 तक पहुंच गया।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि आधुनिक भारतीय परिवार त्योहारों की व्यस्तता के बीच सुविधा और स्वाद के बेहतरीन तालमेल के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को तेजी से अपना रहे हैं।