Today Monday, 23 March 2026

/ बिज़नेस / मार्केट

जयप्रकाश एसोसिएट्स को मिला नया मालिक


जयप्रकाश एसोसिएट्स पर कुल ₹57,185 करोड़ से अधिक के दावे थे, जिसके बाद इसको जून 2024 में दिवालिया प्रक्रिया (CIRP) में डाला गया था और करीब करीब दो साल के बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल  (NCLT) इलाहाबाद बेंच ने जयप्रकाश एसोसिएट्स को खरीदने के अडानी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और यह नोएडा के रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अब तक का सबसे बड़ा बढ़ावा साबित हो सकता है और इसकी असली क्षमता को सामने लाया जा सकता है।

कर्ज में डूबी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) की संपत्तियों को खरीदने के लिए अडानी एंटरप्राइजेज को  ₹14,535 करोड़ का भुगतान करना पड़ेगा और इस डील से अडानी ग्रुप को सीमेंट, रियल एस्टेट और 3,985 एकड़ से अधिक भूमि का नियंत्रण मिलेगा। हालांकि, मौजूदा शेयरधारकों के शेयर रद्द कर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगेगा लेकिन इस अधिग्रहण से अडानी समूह के बुनियादी ढांचे और सीमेंट विस्तार रणनीति के लिए बाजार में एक लम्बी छलांग के रूप में देखा जा रहा है। 

अडानी-जयप्रकाश एसोसिएट्स डील के मुख्य मसौदे : 
  • 3,985 एकड़ की प्राइम ज़मीन जिसमे जेपी ग्रीन्स, विश टाउन और इंटरनेशनल स्पोर्ट्स सिटी  (F1 ट्रैक सहित).
  • MP और UP में 6.5 MTPA क्षमता वाले 4 सीमेंट प्लांट। 
  • NCR, आगरा और मसूरी में 5 प्रीमियम होटल। 
  • Jaiprakash Power में 24% हिस्सेदारी। 
  • Yamuna Expressway में हिस्सेदारी।   
  • मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी शून्य हो जाएगी (एग्जिट वैल्यू शून्य), और कंपनी को डीलिस्ट किया जाएगा।  
 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi