Today Wednesday, 18 November 2026

/ मनोरंजन / हॉलीवुड

​जेम्स बॉन्ड का इंतजार ख़त्म


डिजिटल टीम : 
दुनिया में सबसे ज्यादा मशहूर ब्रिटिश जासूस एजेंट '007' के बारे में जानने के लिए सभी के मन में कौतूहल रहता है और इस उत्सुकता पर आखिरकार विराम लग गया है क्योंकि द बैटमैन' और 'ट्वाइलाइट' फेम हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन आधिकारिक तौर पर दुनिया के नए जेम्स बॉन्ड (एजेंट 007) बन गए हैं। Amazon MGM Studios ने 16 नवंबर 2026 को इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए पिछले कई वर्षों से चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया।

नए जेम्स बॉन्ड बनने के बाद क्या कहा?
40 वर्षीय ब्रिटिश अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन ने इस प्रतिष्ठित किरदार के लिए चुने जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जेम्स बॉन्ड सिनेमा के सबसे यादगार किरदारों में से एक है। उन्होंने आगे कहा कि 007 की जिम्मेदारी मिलना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और यह उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। 

डेनियल क्रेग की लेंगे जगह
रॉबर्ट पैटिनसन, दिग्गज अभिनेता डेनियल क्रेग की जगह लेंगे। डेनियल क्रेग ने साल 2006 में आई फिल्म 'कैसिनो रॉयल' से लेकर 2021 की 'नो टाइम टू डाय' तक कुल पांच फिल्मों में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया था। क्रेग के इस फ्रेंचाइजी से विदा लेने के पांच साल बाद अब पैटिनसन आधिकारिक फिल्म सीरीज में यह भूमिका निभाने वाले सातवें अभिनेता बन गए हैं। 

नई फिल्म और टीम से जुड़ी खास बातें
  • निर्देशन और लेखन: जेम्स बॉन्ड सीरीज की इस 26वीं फिल्म का निर्देशन 'ड्यून' (Dune) जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले निर्देशक डेनिस विलेन्यूव करेंगे। फिल्म की कहानी 'पीकी ब्लाइंडर्स' के क्रिएटर स्टीवन नाइट लिख रहे हैं।
 
  • निर्माण: Amazon MGM Studios द्वारा क्रिएटिव कंट्रोल संभालने के बाद यह पहली बॉन्ड फिल्म होगी। इसका निर्माण एमी पास्कल और डेविड हेमैन करेंगे। 
 
  • रिलीज की तारीख: फिल्म का शीर्षक अभी तय नहीं हुआ है। इसकी शूटिंग साल 2027 में शुरू होने की उम्मीद है और यह फिल्म 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 

कड़े मुकाबले के बाद हुआ चयन
नए 007 की तलाश के लिए मेकर्स ने कई बेहतरीन ब्रिटिश अभिनेताओं के स्क्रीन टेस्ट लिए थे। इस दौड़ में कैलम टर्नर, जैक लोडेन, जोश ओ'कॉनर और निकोलस हॉल्ट जैसे बड़े नाम शामिल थे। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने भी बताया कि पांच चुनिंदा अभिनेताओं के स्क्रीन टेस्ट के बाद रॉबर्ट पैटिनसन का अंदाज सबसे खास लगा और उन्हें इस रोल के लिए फाइनल किया गया। 

शाही परिवार और पूर्व बॉन्ड ने किया स्वागत
रॉबर्ट पैटिनसन की कास्टिंग का ब्रिटिश शाही परिवार (बकिंघम पैलेस) ने भी खास अंदाज में स्वागत किया है। शाही परिवार के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर लिखा गया, "हिज मैजेस्टीज़ सीक्रेट सर्विस में आपका स्वागत है, मिस्टर बॉन्ड।" इसके अलावा, साल 1969 में जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके पूर्व अभिनेता जॉर्ज लेजनबी ने भी वीडियो संदेश साझा कर पैटिनसन को दुनिया के सबसे खास क्लब में शामिल होने की बधाई दी।  

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi