Today Wednesday, 04 February 2026

/ मनोरंजन / भारतीय सिनेमा

मलयालम सिनेमा के स्तंभ को फाल्के सम्मान


दिल्ली : 
मलयालम सिनेमा के स्तंभ मने जाने वाले श्री मोहनलाल जी उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। दशकों के समृद्ध कार्य के साथ, वे मलयालम सिनेमा और रंगमंच के एक अग्रणी प्रकाश स्तंभ के रूप में जाने जाते हैं और केरल की संस्कृति के प्रति अत्यंत समर्पित हैं। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी उल्लेखनीय अभिनय किया है। विभिन्न माध्यमों में उनकी सिनेमाई और नाट्य प्रतिभा वास्तव में प्रेरणादायक रही है।

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें प्रधानमंत्री से लेकर सभी सिनेमा प्रेमियों ने  बधाई सन्देश दिया और उनकी उपलब्धियाँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहें, इस प्रकार की कामना सभी लोगो ने किया है।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi