डिजिटल टीम :
एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लिआनी (Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani ) को दुनिया का सबसे महंगा बोतलबंद पानी माना जाता है, जिसकी 750ml बॉटल की कीमत $60,000 से ज़्यादा है। फर्नांडो अल्तमिरानो की डिजाइन की हुई, 24-कैरेट सॉलिड गोल्ड की यह बोतल आर्टिस्ट एमेडियो मोदिग्लिआनी से प्रेरित है और इसमें फ्रांस, फिजी और आइसलैंड के ग्लेशियर के झरने के पानी का मिश्रण है, साथ ही 24-कैरेट गोल्ड फ्लेक्स भी हैं। जिसकी कीमत बाजार में लगभग $60,000 (₹50 लाख) प्रति 750ml बोतल बताई जा रही है जिससे यह एक अल्ट्रा-लग्जरी कलेक्टर आइटम (वस्तु ) में आती है और साथ ही दुनिया के प्रतिष्ठित आर्टिस्ट एमेडियो मोदिग्लिआनी से प्रेरित एवं फर्नांडो अल्तमिरानो, जो हेनरी IV डुडोगन हेरिटेज कॉन्यैक की बोतल डिजाइन करने के लिए भी जाने जाते हैं, उनके हाथों से बनी 24-कैरेट गोल्ड की बॉटल है।
इस बॉटल का पानी मुख्यतः करोड़पतियों को ही बेचा जाता है क्यूंकि इतना महंगा पानी वही लोग खरीद सकते है और इस बॉटल के पानी की विशेषता यह है कि फ्रांस, फिजी और आइसलैंड के ग्लेशियरों के कुदरती झरनों से लिया गया है जिसमे 5 ग्राम 24-कैरेट सोने की राख/धूल मिश्रित होने का दावा किया जाता है जिसके कारण यह ज़्यादा एल्कलाइन बनाता है, जो पीने के बाद फंक्शनल हाइड्रेशन के बजाय एक हाई-एंड स्टेटस सिंबल के तौर पर काम करता है। यह प्रोडक्ट अपनी बहुत ज़्यादा लग्ज़री ब्रांडिंग के लिए जाना जाता है, जिसके कुछ वर्जन (संस्करण) में गोल्ड-प्लेटेड या सिल्वर-प्लेटेड बोतलें होती हैं।
कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार भारत में भी इतनी महँगी बोतल का पानी देश के सबसे बड़े उद्योगपति घराने की नीता अम्बानी भी इस्तेमाल करती हैं।