मुंबई, महाराष्ट्र:
लोकतंत्र के मामले में सबसे ज्यादा फिसड्डी और हिंसक राज्य में पश्चिम बंगाल का नाम सबसे ऊपर रहता है क्योंकि वहां पर चाहे कम्युनिस्ट का शासन या तृणमूल कांग्रेस का शासन हो, वहां पर हमेशा अति हिंसा का एकछत्र राज रहा है और वहां की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण वहां के जो भी मुख्यमंत्री रहे हों सभी ने अपने वोट बैंक को खुश रखने के उनके हिंसक रवैये को मौन समर्थन देते आए है क्योंकि वहां का वोट बैंक अब राजनीतिक सत्ता का निर्णय करने लगा है और सबसे दुःख की बात यह है कि वह वोट बैंक पश्चिम बंगाल के सीमा से सटे बांग्लादेश से आता है जो कि देश की सुरक्षा,एकता एवं अखंडता के लिए घातक है।
इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए वहां पर हमेशा गाहे बगाहे राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग उठती रही है और इस कड़ी में एक नया नाम महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता अर्जुन गुप्ता का नाम उभरकर सामने आया है जिन्होंने सभी देशवासियों को रामनवी की शुभकामनाएं देते हुए मुलाकात में बताया कि प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से इस बार हम पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सरकार १००% बनाएंगे क्योंकि पश्चिम बंगाल में पिछले कई दशकों से वहां पर बीजेपी के कार्यकर्ता ही नहीं एक आम हिन्दू जनता त्राहि-त्राहि कर रही है और उनकी हालत देखकर ऐसा लगता है मानो पश्चिम बंगाल में अघोषित जजिया का शासन है और मैं आदरणीय नरेंद्र मोदीजी एवं अमित शाह जी से काफी प्रभावित हूं कि उन्होंने एक आम हिन्दू जनता के जीवन को सुरक्षित करने के लिए बड़े ही परिश्रम से SIR करवाया और मतदाता सूची से लगभग अवैध 80 लाख नाम काटे जो पश्चिम बंगाल में लगभग चार दशकों से फर्जी वोट डालकर लोकतंत्र को खोखला कर के हिंसा का तांडव मचा रहे थे।
बीजेपी नेता अर्जुन गुप्ता ने आगे बताया कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि केंद्र सरकार ने जी तोड़ मेहनत करके SIR के माध्यम से 80 लाख अवैध मतदाताओं के नाम काटे हैं लेकिन मुझे डर इस बात का है कि मतदान के दिन यह 80 लाख लोग जो कि बांग्लादेश के एक विशेष मजहब से आते है जिनका इस राष्ट्र से कोई प्रेम नहीं है वे उस दिन आम हिन्दू मतदाताओं को मतदान करने के लिए घरों से निकलने नहीं देंगे या तो रास्ते में मार-काट मचाएंगे जिसका मंजर हम सभी ने पिछले 2021 के विधानसभा चुनाव के समय देखा है जहां 82 साल की माताओं के साथ भी वीभत्स अत्याचार किया गया था और सबसे बड़ी बात इन सभी हिंसक घटनाओं को अंजाम देने में वहां का शासन और प्रशासन भी साथ देता है इसलिए मैंने देश के राष्ट्रपति एवं प्रधान मंत्रीजी को चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए पत्र लिखा हूँ और निवेदन भी कर रहा हूं वैसे मुझे मेरे वरिष्ठ नेताओं पर पूरा भरोसा है लेकिन अपने बीजेपी कार्यकर्ता और आम हिन्दू जनता के मौत का मंजर का सोचकर ही सिहर जाता हूं इसलिए मैं अपने वरिष्ठों को ऐसा निवेदन पत्र भेजा है।