/ समाचार / संक्षिप्त खबरें
पुणे पुलिस ने तीन अमेरिकी नागरिकों को भारत छोडो नोटिस जारी किया
पुणे, महाराष्ट्र :
भारत में धर्मान्तरण का मुद्दा हमेशा सुर्ख़ियों में रहा है और खबर आ रही है कि सैलानी (टूरिस्ट) वीजा पर भारत आए 53, 65 और 66 साल के तीन अमेरिकी नागरिकों को पुणे पुलिस ने लीव इंडिया नोटिस जारी किया है, बताया जा रहा है कि वे 19 और 21 अप्रैल 2026 के बीच भारत आए थे और 26 अप्रैल की शाम से पिंपरी चिंचवाड़ के एक होटल में रुके हुए थे और 27 अप्रैल की सुबह शुक्रवार पेठ इलाके में वे एक प्राइवेट कैब ड्राइवर के पास गए और इंग्लिश, हिंदी और मराठी में छपे पर्चे बांटने लगे एवं उस पर्चों में बाइबिल और ईसाई धर्म का प्रचार किया गया था और साथ ही उन्होंने ड्राइवर को यह भी उपदेश देने की कोशिश किया कि ईसाई धर्म दूसरे धर्मों से बेहतर है।
कैब ड्राइवर ने तुरंत पास में एक रैली के दौरान ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दिया फिर तीनों विदेशियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहाँ उनके पासपोर्ट, वीज़ा और डॉक्यूमेंट्स की डिटेल में जांच की गई और उनके सामान की तलाशी में ईसाई धर्म से जुड़े संदेशों से संबंधित बड़ी मात्रा में मुद्रित सामग्री बरामद हुई, उसके बाद फिर मामला पुणे सिटी पुलिस के फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस को सौंप दिया गया जिसमे पुणे पुलिस ने इस बात की पुष्टि किया कि यह ग्रुप ने धार्मिक प्रचार और उपदेश देकर अपने टूरिस्ट वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया था एवं इमिग्रेशन और फॉरेनर्स एक्ट के तहत टूरिस्ट वीजा पर ऐसी एक्टिविटीज़ की इजाज़त नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस संदीप भाजीभाकरे ने इस एक्शन की पुष्टि करने के साथ ही बताया कि उन तीनों अमेरिकी नागरिकों को लीव इंडिया नोटिस जारी करके 10 मई 2026 तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है क्योंकि टूरिस्ट वीजा सिर्फ़ टूरिज्म के लिए हैं न कि धर्मांतरण के लिए होता है इसलिए मिशनरी काम की इजाज़त नहीं है।
Related Articles