लंदन:
भारत का सबसे बड़ा भगोड़ा एवं हीरा व्यापारी नीरव मोदी को बड़ा कानूनी झटका लगाने के साथ ही अब ऐसा लग रहा है कि भारत एजेंसियां उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गई हैं जिसमे अभी पता चला है कि लंदन स्थित हाई कोर्ट की किंग्स बेंच डिवीजन ने भारत में उसके प्रत्यर्पण की कार्यवाही को फिर से शुरू करने की उसकी याचिका को खारिज कर दिया है जिससे भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को सबसे बड़ा कानूनी झटका लगा है और अब भारत के जेलों में उसको सजा काटने का समय धीरे धीरे ही सही लेकिन जल्द आ रहा है।
नीरव मोदी का यह आवेदन, जो भंडारी जजमेंट पर आधारित था जिसमें मानवीय आधार पर प्रत्यर्पण को रोक दिया गया था लेकिन अब उस आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया है।