Today Thursday, 05 November 2026

/ समाचार / लॉ एंड ऑर्डर

​₹4.58 करोड़ की सायबर ठगी में पुष्पा बिंद गिरफ्तार


 मुंबई/महाराष्ट्र: 
मुंबई पुलिस की साउथ साइबर पुलिस स्टेशन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक 33 वर्षीय महिला (पुष्पा बिंद) को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर एक निवेशक का डीमैट (Demat) अकाउंट हैक कर धोखाधड़ी से लगभग ₹4.58 करोड़ के शेयर बेचने और उन पैसों से पेनी स्टॉक्स (कम कीमत वाले शेयर) खरीदने का आरोप है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ₹2.86 करोड़ से अधिक मूल्य के शेअर्स को फ्रीज (गोठवले) कर दिया है। 

मुख्य बिंदु और घटनाक्रम:
फर्जीवाड़ा: यह घटना अगस्त 2026 की है, जहां आरोपी ने पीड़ित के यूजर आईडी, पासवर्ड और ईमेल/मोबाइल का अनधिकृत एक्सेस हासिल किया। इसके बाद ₹4,58,34,579 के कीमती शेअर्स को बिना अनुमति के बेच दिया।
पेनी स्टॉक्स की खरीदी: शेअर्स को बेचने के बाद, आरोपी ने ₹1.71 करोड़ से अधिक की रकम का उपयोग कम कीमत वाले पेनी स्टॉक्स खरीदने के लिए किया।

कैसे किया हैक?
Deputy Commissioner Of Police (Cyber Crime) बजरंग बंसोड़े के अनुसार, लॉगिन के लिए जरूरी वन-टाइम पासवर्ड (OTP) पीड़ित के रजिस्टर्ड ईमेल पर आ रहे थे। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़ित के ईमेल और मोबाइल फोन का अनधिकृत एक्सेस या उनके नंबर से लिंक फर्जी सिम कार्ड प्राप्त कर OTP इंटरसेप्ट कर लिया था। 

महिला का आपराधिक इतिहास: 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई आरोपी महिला आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी सांताक्रूज, आजाद मैदान और अंधेरी पुलिस स्टेशनों में धोखाधड़ी, भेष बदलने (इम्पर्सनेशन) और आईटी एक्ट के तहत 4 मामले दर्ज हैं। 

सुरक्षा सलाह:
मुंबई पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी अज्ञात नंबर से आए लिंक या ऐप्स के माध्यम से स्टॉक मार्केट से जुड़े लेन-देन न करें। साथ ही अपने डीमैट अकाउंट के पासवर्ड, ओटीपी और ईमेल क्रेडेंशियल्स किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। 
 


Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi