Today Sunday, 03 August 2025

/ समाचार / करेंट अफेयर्स

गहरे समुद्र में रिसर्च करेगा मत्स्य - 6000 !


इसरो गहरे समुद्र मिशन के लिए पनडुब्बी पोत मत्स्य - 6000 के लिए कार्मिक क्षेत्र के विकास पर काम कर रहा है और मत्स्य 6000 भारत की एक मानवयुक्त पनडुब्बी है जिसे गहरे समुद्र में खोज के लिए विकसित किया गया है। यह पनडुब्बी तीन व्यक्तियों को 6000 मीटर की गहराई तक लेकर जा सकती है, यह पनडुब्बी भारत सरकार के समुद्रयान परियोजना का हिस्सा है और इसे राष्ट्रीय समुद्र प्रौद्योगिकी संस्थान (NIOT) द्वारा विकसित किया गया है। 
 
मत्स्य - 6000 की मुख्य विशेषताएं:
 
गहराई: 6000 मीटर तक जा सकती है।
 
यात्रियों की क्षमता: 3 व्यक्ति। 
 
मुख्य सामग्री: टाइटेनियम मिश्र धातु। 
 
विशेषताएं: 96 घंटे की आपातकालीन गतिविधियों में सहायक बन सकती है और 30 मिनट में सतह से ऊपर आ सकती है। 
 
उद्देश्य: गहरे समुद्र में खनन, जैव विविधता अध्ययन, और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपयोग में लाई जाएगी एवं यह पनडुब्बी भारत के गहरे समुद्र में अन्वेषण क्षमताओं को बढ़ाने और महासागरों के बारे में अधिक जानने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी
 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi