Today Friday, 27 March 2026

/ समाचार / संक्षिप्त खबरें

​नरक भरी ट्रैफिक समस्या का मुद्दा संसद में उठा


दिल्ली :
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा आज कल संसद के जीरो ऑवर में रोजमर्रा जीवन में छोटे छोटे मुद्दे से परेशान जनता के हित के मुद्दे उठा रहे हैं जिसमे वह पहले मेडिकल इन्शुरन्स, स्कूल जाने वाली लड़कियों के माहवारी के दौरान उनको होने वाली परेशानियों या मोबाइल दूरसंचार कंपनियों द्वारा डेटा में लूट तथा जनता के राजमर्रा जीवन से जुड़े हुए मुद्दों को उठा कर वे लोकप्रिय भी हो रहे हैं और अब उन्होंने हाल ही ने संसद के जीरो ऑवर का अच्छा फायदा उठाते हुए नरक बना देनेवाली ट्रैफिक समस्या का मुद्दा उठाया और कहा कि भयंकर ट्रैफिक ने मेट्रो शहरों में गंभीर यातायात संकट विकराल रूप लेता जा रहा है जिससे यात्रियों को सालाना 100 से 168 घंटे का नुकसान होता है और इस समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार को राष्ट्रीय शहरी भीड़भाड़ कम करने के मिशन को बेहद गंभीर तरीके से कोई उपाय ढूंढने की जरूरत है। 

राघव चड्ढा ने आगे कहा कि मैं संसद में खड़ा होकर बेहतर सार्वजनिक परिवहन, बेहतर यातायात प्रबंधन और एक वैज्ञानिक पार्किंग नीति के साथ हमारे बड़े मेट्रो शहरों के लिए एक राष्ट्रीय शहरी भीड़भाड़ कम करने के मिशन की मांग कर रहा हूं क्योंकि हर खोया हुआ घंटा एक कीमती समय है जिसे भारत वापस नहीं ला सकता एवं इसके कारण उत्पादकता में कमी, ईंधन बर्बाद, वायु प्रदूषित, जीवन की गुणवत्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रही रही है और तो और इस भयंकर क्षतिग्रस्तता में भारत के प्रमुख मेट्रो शहर बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, एनसीआर और चेन्नई जैसे शहरों के लोग तो इस विकराल ट्रैफिक समस्या से उपजी प्रदूषण, दुर्घटनाओं के कारण अब वे तनावग्रस्त रहने लगे है और कइयों की तो दवाएं भी चल रही है।   

इस विषय पर कई समाजविदों का कहना है कि यदि इस समस्या से निपटना है तो सबसे पहले मेट्रो शहरों का विकेंद्रीकरण करना होगा और कई क्लस्टर बनाने होंगे, जापान जैसी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था लानी होगी तथा  मेट्रो स्टेशनों पर उपनगरीय परिवहन व्यवस्था को सुधारना एवं फ्रेक्वेंसी बढ़ाना ज़रूरी है ताकि उपनगरीय सरकारी बसें पूरे इलाके को अच्छे से कवर सकें। अब ट्रैफिक का आलम ऐसा है कि कभी कभी एम्बुलेंस को भी रास्ता पाने में मुश्किल होता है और साथ ही आम जनता को भी ट्रैफिक सिग्नल या बुनियादी नियमों का पालन करना पड़ेगा ताकि अनावश्यक ट्रैफिक न होने पाए 


Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi