Today Wednesday, 04 February 2026

/ समाचार / ग्लोबल ब्रेकिंग

TTP ने 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे


पाकिस्तान :
दक्षिणी वजीरिस्तान के दो अलग-अलग इलाकों में तहरीक - ए - तालिबान पाकिस्तान (TTP ) विद्रोहियों द्वारा किए गए घात लगाकर किए गए हमलों में 19 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। TTP  के इस घातक हमले के बाद पाकिस्तानी सैनिक कई और दूसरी चौकियों से भाग गए।

पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमलों के बाद, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ और थल सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल असीम मुनीर स्थिति का जायजा लेने के लिए दक्षिणी वजीरिस्तान पहुँचे और मारे गए पाकिस्तानी सैनिकों के जनाज़े की नमाज़ में शामिल हुए।

TTP का उद्देश्य पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और राज्य के खिलाफ आतंकवादी अभियान चलाकर पाकिस्तान सरकार को उखाड़ फेंकना है। TTP ने पश्तून-केंद्रित आख्यानों का भी इस्तेमाल किया है और अक्सर हज़ारा जैसे गैर-पश्तून जातीय समूहों के खिलाफ भी हिंसा भड़काई है।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi