डिजिटल टीम :
अमेरिका में एक परेशान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें अमेरिका की नॉन-प्रॉफिट संस्था 'रेस्क्यूइंग लाइव्स' के हेड अब्राहम जयपॉल पापाबथिनी शामिल हैं। उस पर भारत में नाबालिगों के खिलाफ कथित यौन अपराधों से जुड़े चार फेडरल चार्ज लगे हैं। फेडरल चार्ज और आरोप गंभीर चिंता पैदा करते हैं, खासकर कमजोर बच्चों के साथ काम करने वाले चैरिटेबल संस्थानों से उनके जुड़ाव को देखते हुए। लीगल राइट्स प्रोटेक्शन फोरम (LRPF) ने आंध्र प्रदेश के उन अनाथालयों और स्कूलों की पहचान की है जिसका जिक्र अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने पापाबथिनी और उनके संगठन, रेस्क्यूइंग लाइव्स के संबंध में खास तौर पर किया है।
अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के अनुसार, मिसौरी के पश्चिमी जिले की एक संघीय ग्रैंड जूरी ने पापाबथिनी के खिलाफ चार गंभीर आरोपों में अभियोग (Indictment) दायर किया है। एक संघीय न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई पूरी होने तक उन्हें न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया है।
मुख्य बिंदु और आरोप
- गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई: एफबीआई ने पापाबथिनी को 7 नवंबर 2026 को हिरासत में लिया था। इसके बाद 17 नवंबर को ग्रैंड जूरी ने उनके खिलाफ आरोप तय किए। दोषी पाए जाने पर उन्हें प्रत्येक आरोप में 40 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।
- एनजीओ के नाम पर गतिविधियां: पापाबथिनी कैनसस सिटी स्थित गैर-लाभकारी संगठन 'रेस्क्यूइंग लाइव्स' (Rescuing Lives) के अध्यक्ष हैं। यह संस्था भारत की सड़कों और झुग्गियों से बेसहारा बच्चों और विधवाओं को बचाने और सुरक्षित आवास देने के नाम पर दान जुटाती है। यह संस्था आंध्र प्रदेश के चिल्लकल्लू (NTR जिला) में एक अनाथालय और विशाखापत्तनम में एक स्कूल का संचालन करती है।
- यौन शोषण के आरोप: अदालत के दस्तावेजों और एफबीआई के हलफनामे के अनुसार, पापाबथिनी ने 2022 से 2024 के बीच कई बार भारत की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने चिल्लकल्लू स्थित अपने अनाथालय और निवास के आसपास 14 से 17 वर्ष की आयु की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर यौन दुर्व्यवहार और बलात्कार किया।
एफबीआई की जांच और अपील
- एफबीआई की 'चाइल्ड एक्सप्लॉयटेशन ऑपरेशनल यूनिट' इस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसी को आशंका है कि भारत या अमेरिका में अन्य पीड़ित भी हो सकते हैं। पीड़ितों तक पहुंचने के लिए अमेरिकी न्याय विभाग ने अंग्रेजी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी प्रेस विज्ञप्ति जारी की है और गोपनीय ऑनलाइन प्रश्नावली के माध्यम से जानकारी साझा करने की अपील की है।
- हम भारत में संगठन की गतिविधियों, उसके इंस्टीट्यूशनल नेटवर्क, विदेशी फंडिंग व्यवस्था और एजुकेशनल संस्थानों और चाइल्ड केयर संस्थानों को चलाने वाले लागू कानूनों के पालन की जांच कर रहे हैं।
- हम भारत सरकार और आंध्र प्रदेश सरकार को सौंपने के लिए एक डिटेल्ड रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसमें ऑर्गनाइज़ेशन के इंडियन ऑपरेशन्स, फाइनेंशियल ट्रांज़ैक्शन्स, चाइल्ड-प्रोटेक्शन कम्प्लायंस और संबंधित इंस्टीट्यूशन्स की अकाउंटेबिलिटी की सही स्क्रूटनी और इन्वेस्टिगेशन की मांग की गई है।
मूल रूप से भारत के आंध्र प्रदेश में जन्मे पापाबथिनी 1998 से अमेरिका के स्थायी निवासी थे और मई 2022 में उन्हें अमेरिकी नागरिकता मिली थी। वे खुद को एक अंतरराष्ट्रीय मिशनरी और धर्म प्रचारक के रूप में प्रचारित करता था।