Today Wednesday, 04 February 2026

/ स्पोर्ट्स / अन्य

​अंतिम पंघाल का कीर्तिमान अंतिम नहीं


भारत के अंतिम पंघाल ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है उन्होंने 53 किग्रा में जोना माल्मग्रेन को 9-1 से हराया। विश्व चैंपियनशिप में दूसरा पदक यही और अंतिम पंघाल का कांस्य पदक भारत के लिए एक कठिन एवं चैंपियनशिप में एक उज्ज्वल बिंदु भी है। एक शीर्ष यूरोपीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ उनकी 9-1 की प्रभावशाली जीत वैश्विक मंच पर उनकी बढ़ती ताकत और संयम को दर्शाती है।

विनेश फोगट के बाद विश्व चैंपियनशिप में कई पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने भारत के पदकों की श्रृंखला को बरकरार रखा और देश भर के कई लोगों को प्रेरित किया और साथ ही उनकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के साथ, भारतीय कुश्ती का भविष्य भी बहुत उज्ज्वल दिखाई देता है।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi