Today Friday, 27 March 2026

/ स्पोर्ट्स / अन्य

​महाराष्ट्र की लाडकी दिव्या देशमुख का जोश बढ़ाएं


दिव्या देशमुख यह नाम कुछ लोगों के लिए नया हो सकता है लेकिन शतरंज (Chess) की दुनिया में एक नायाब चेहरा है जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है जिन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर में एक साधारण मराठी परिवार में जन्म लिया और अपने डॉक्टर पिता की लाडली बेटी दिव्या देशमुख ने अपने बुद्धिमत्ता एवं कौशल से शतरंज की दुनिया में अपना एक सफलता भरा मुकाम बना लिया है और दिव्या देशमुख 2025 महिला विश्व कप में पहला स्थान पाने के बाद अब महिला FIDE Candidates 2026 में भाग ले रही हैं। 

इस मुकाबले में सबसे कम उम्र की दावेदारों में से एक के तौर पर शामिल हुई हैं, लेकिन उनका अब तक का रिकॉर्ड उनकी उम्र से कहीं ज़्यादा शानदार है। जूनियर स्टार से सीनियर खिलाड़ी बनने का उनका सफर 2024 में तेज़ी से आगे बढ़ा, जब उन्होंने विश्व जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप जीती और शतरंज ओलंपियाड में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं और इस दौरान उन्हें व्यक्तिगत बोर्ड पुरस्कार भी मिला था। सबसे यादगार पल 2025 में आया, जब उन्होंने सिर्फ़ 19 साल की उम्र में FIDE महिला विश्व कप जीता था और इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे कम उम्र की विजेता बनीं और उन्हें ग्रैंडमास्टर का खिताब भी मिला। तब से दिव्या लगातार दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परख रही हैं। उन्होंने FIDE विश्व कप और ग्रैंड स्विस जैसे बड़े टूर्नामेंट में भी अपनी जगह बनाई है, जिसमें समरकंद में विश्व चैंपियन गुकेश डी के खिलाफ उनका एक यादगार ड्रॉ भी शामिल है। 2025 में शतरंज की दुनिया से बाहर भी उनके प्रदर्शन को सराहा गया है जिसके लिए उन्हें ESPN इंडिया का 'प्लेयर ऑफ़ द ईयर' पुरस्कार मिला।

यह टूर्नामेंट 28 मार्च 2026 से 16 अप्रैल २०२६ तक चलेगा जो साइप्रस स्थित कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिज़ॉर्ट में खेला जायेगा और आप भी शतरंज के खेल के दौरान भारत की होनहार खिलाड़ी दिव्या देशमुख का हौसला बढ़ाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर अपना टिकट बुक करा सकते हैं।  
अपने टिकट बुक करें:
 tickets.fide.com 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi