Today Wednesday, 04 February 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​158 में बीजेपी के साथ हो सकता है खेला


मुंबई:
वैसे महानगर पालिका का चुनाव क्षेत्र के विकास कार्य, साफ़ सफाई या जनता के सुविधाओं पर लड़ा जाता है लेकिन इस बार सबसे ज्यादा राजनीतिक तोड़ मरोड़ के लिए मनपा चुनाव लड़ा जा रहा है जिसका प्रत्यक्ष उदहारण प्रभाग क्रमांक 158 में दिखाई दे रहा है जिसमे बीजेपी- शिंदे शिवसेना की तरफ से आकांक्षा संजय शेट्ये चुनाव मैदान में है और इनके मुख्य प्रतिद्वंदी जो पिछले कई वर्षो से पति पत्नी इस प्रभाग के नगरसेवक या नगरसेविका रहे है इसलिए प्रभाग क्रमांक 158 में उबाठा-मनसे से उम्मीदवार चित्रा सोमनाथ सांगले के गढ़ को तोड़ पाना बहुत ही कठिन माना जा रहा है लेकिन चित्रा सोमनाथ सांगले को इस बार विभाग में अतरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी क्यूंकि उबाठा को इस बार बीजेपी से नहीं बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार ) के तगड़े उम्मीदवार वर्षा तुळसकर से है जिनके पुत्र सागर तुळसकर की पकड़ धीरे-धीरे ही सही लेकिन आज वे इस विभाग से नगरसेवक बनने की रेस में दौड़ रहे है और सबसे बड़ी बात भले ही इनकी माताजी वर्षा तुळसकर घडी चुनाव चिन्ह से लड़ रही हैं लेकिन सागर तुळसकर चांदिवली विधानसभा के विद्यमान आमदार दिलीप मामा लांडे के सबसे कट्टर शागिर्द है एवं उनके ही देख रेख में सागर तुळसकर ने प्रभाग क्रमांक 158 में काफी विकास कार्य किया है जिससे इस विभाग में सागर तुळसकर की विकास कार्य करनेवाले एवं साफ़ सुथरी छवि घर-घर में पहुंची है चूंकि आमदार दिलीप मामा लांडे ने मनपा चुनाव होने के कई महीने पहले अपने धुर विरोधी सोमनाथ सांगले को राजनीतिक पटखनी देने के लिए सागर तुळसकर को आगे बढ़ाया और इस प्रभाग से अपनी पार्टी से टिकट दिलाने का वादा किया था लेकिन यह सीट बीजेपी के पाले में जाने के कारण दिलीप मामा लांडे का सागर तुळसकर को टिकट दिलाने का प्रयास असफल हो गया और सागर तुळसकर के माताजी को मनपा चुनाव घडी चुनाव चिन्ह से लड़ना पड़ रहा है लेकिन सागर तुळसकर ने दिन-रात अपने कड़ी मेहनत से इस प्रभाग के मतदाताओं के दिलो में एक खास जगह बना ली है। 

साकी-विहार काम्प्लेक्स और खैरानी रोड से होकर मोहिली विलेज पाइपलाइन होते हुए 90 फ़ीट रोड और तिलक नगर तक फैला हुआ है, यह चुनाव क्षेत्र जहां मूलभूत सुविधावों के लिए कई दशकों से काम किया जा रहा है और इस क्रम में आम लोगो की बातों से यह एहसास हो रहा है कि वे भी आज कल मूलभूत सुविधओं पर नहीं बल्कि अपने-अपने नगरसेवक बनाने की होड़ में ही लगे हुए है जिसमे खासकर खैरानी रोड के बनारसी मुस्लिम एवं कैलास पुरम से लेकर 90 फ़ीट रोड के तोहफा होटल के पीछे से लेकर तिलक नगर तक के मुस्लिम और उत्तरभारतीय मतदाता उबाठा-मनसे से उम्मीदवार चित्रा सोमनाथ सांगले के लिए मशाल जलने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे है और इन मतदाताओं का कहना है कि सांगले साहब को हम कई वर्षो से जानते और पहचानते है उन्होंने कभी तकलीफ नहीं दिया। दूसरी तरफ मोहिली विलेज पाइपलाइन, परेरा वाडी एवं म्हाडा के कई बिल्डिंगो में सागर तुळसकर ने अपनी अच्छी-खासी पैठ बना ली है जिससे इन क्षेत्रों से चित्रा सोमनाथ सांगले को एकमुश्त मिलनेवाला वोट बड़ी संख्या में खिसकता हुआ नजर आ रहा है जो उबाठा-मनसे के उम्मीदवार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। 

इस प्रभाग की कुल जनसंख्या 56,878 है जिसमे से वोट करनेवाले मतदाताओं की संख्या 53,749 है और इसमें से लगभग तीन हजार SC/ST मतदाता है जो माना जा रहा है कि ज्यादातर इनके वोट आकांक्षा संजय शेट्ये को मिलने वाला है और म्हाडा तथा अंजलि मेडिकल के आस पास के क्षेत्रों से भी इनको अच्छी संख्या में वोट मिलने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है तथा साकी-विहार कॉम्प्लेक्स और उसके आस पास के क्षेत्र में बीजेपी के वोटर माने जाते है जिससे आकांक्षा संजय शेट्ये को यहाँ से फायदा मिल सकता है। लेकिन गौर करने वाली एक बात यह है कि बीजेपी और शिंदे शिवसेना में युति होने के बावजूद शिंदे शिवसेना के लोग या मतदाता का झुकाव बीजेपी की तरफ कम दिखाई दे रहा है इसलिए ऐसा लग रहा है कि कहीं बीजेपी के साथ खेला न हो जाए। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi