/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
163 में पैसा और पसीना बहाना बेकार
मुंबई:
चांदिवली विधानसभा के प्रभाग क्रमांक 163 में हर बार की तरह इस बार के मनपा चुनाव में बीजेपी-शिंदे शिवसेना की प्रत्याशी शैला दिलीप लांडे के सामने कोई भी उम्मीदवार कांटे की टक्कर देता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है और यह प्रभाग शैला दिलीप लांडे के पति और विद्यमान आमदार दिलीप मामा लांडे का बालेकिल्ला भी कहा जाता है क्योंकि पिछले कई दशकों से लांडे परिवार का वर्चस्व रहा है और उनके इस बालेकिल्ले में सेंध लगाने के लिए कोई मजबूत उम्मीदवार चुनाव मैदान में दिखाई नहीं दे रहा है।
यह प्रभाग योगिराज राज स्कूल से 90 फ़ीट होते हुए कमानी सुन्दर बाग़ से लेकर भारत कोल कंपाउंड तक फैला हुआ है और इस प्रभाग में स्लम बस्तियां बहुत ज्यादा है एवं काजुपड़ा पाइपलाइन के बगल में ही आमदार का घर भी है एवं वहां के लोगो का कहना है कि इस प्रभाग के एक छोटे छोटे से कार्य में भी आमदार की सहभागिता रहती है जिससे यहां के हर गली-गली में इनके कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि वोटर मिल जायेंगे क्योंकि ज्यादातर उम्मीदवार चुनाव के समय ज्यादा सक्रीय रहते है लेकिन आमदारा दिलीप मामा लांडे चुनाव हो या न हो वे 24 * 7 समाज कार्य में लगे रहते है जिससे यहाँ के घर-घर में खासकर महिलाओं के बीच वे काफी लोकप्रिय है और कहा जाता है कि इस प्रभाग से हमेशा लांडे परिवार ही चुनाव जीतता है जिसका आधारस्तम्भ यह महिला वोटर ही है।
दूसरी तरफ शैला दिलीप लांडे को चुनौती देने के लिए उबाठा-मनसे युति से उम्मीदवार संगीता चन्दन सावंत चुनाव मैदान में है एवं इनके पति चन्दन सावंत इस प्रभाग के शाखा प्रमुख भी हैं जो पिछले कई वर्षो से समाजकार्य कर रहे है और काफी फेमस भी है जिससे संगीता चन्दन सावंत को चुनाव में बहुत फायदा भी मिल रहा है तथा बताया जा रहा है कि उन्हें इस बार मुस्लिम, बहुजन एवं ठाकरे समर्थक वोट जरूर मिलेगा क्यूंकि कांग्रेस से प्रत्याशी सोनू जैन पहली बार चुनाव लड़ रही है जो मुस्लिम मतदाताओं को लुभा पाएंगी ऐसा लगता नहीं है और इनके ससुर सुनील जैन किसी ज़माने में आमदार दिलीप मामा लांडे के करीबी हुआ करते थे जिनका काजुपड़ा पाइपलाइन में ज्वेलर्स की दुकान है लेकिन कुछ अंदरूनी खट-पट से वे अब कोंग्रेस में है और प्रभाग में कई लोगो से बात करने पर लोगो ने बताया कि सुनील जैन सीधे-साधे और साफ सुथरी छवि के एक व्यापारी हैं जिनकी प्रभाग के सिमित क्षेत्र के दायरे में ही लोग जानते हैं और सम्मान करते हैं और कुछ लोग तो बता रहे थे कि सुनील जैन ने अभी कुछ महीने पहले चश्मा शिबिर लगाया था जिसमे चश्मा लेने पब्लिक गई ही नहीं तो आप समझ सकते है कि उनकी बहू को कितना वोट मिल सकता है और उनका चुनाव प्रचार भी बहुत फीका नजर आ रहा है। इस प्रभाग में हर बार के चुनाव में देखा गया है कि कांग्रेस ज्यादातर दूसरे नंबर पर रही है लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस तीसरे या चौथे नम्बर पर जा सकती है।
प्रभाग 163 के चुनाव मैदान में अभी खेल ख़त्म नहीं हुआ है क्यूंकि यहां से होनहार और मेहनती लड़का सोनू सींग जो बिना किसी सपोर्ट के पिछले कई दशकों से इस प्रभाग में सेवाकार्य कर रहे है और इनका जुड़ाव पहले से ही हिंदुत्ववादी संगठन और बीजेपी से रहा है लेकिन इनकी माताजी रीता देवी सींग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार ) से प्रत्याशी हैं और मनपा चुनाव में अपना किस्मत आजमा रही है। वैसा सोनू सींग के बारे में कहा जाता है कि वे समाज के किसी भी वर्ग के लोगो की समस्या हो तो वे तुरंत उसके निराकरण के लिए भागदौड़ करने लग जाते है और कभी यह भी भेद-भाव भी नहीं करते कि सामनेवाला उन्हें वोट देगा या नहीं लेकिन उसका काम कराने की कोशिश जरूर करते हैं और खासकर उत्तरभारतीय और मराठी युवाओं में यह काफी लोकप्रिय हैं लेकिन क्या करें राजनीति में काफी दांव पेंच खेला जाता है।
इस प्रभाग में जनता के रुझान और वोटिंग पैटर्न को देखकर ऐसा लगता है कि बीजेपी-शिंदे शिवसेना की प्रत्याशी शैला दिलीप मामा लांडे के सामने 8 से 9 हजार वोटों में ही सभी प्रत्याशी सिमट जाएंगे और इस सीट पर शैला दिलीप लांडे विजयी हो सकती है इसलिए कहा जा रहा है कि इस चुनाव में विरोधी प्रत्याशियों का पैसा और पसीना बहाना बेकार है।
Related Articles