/ आपका प्रदेश / नॉर्थ ईस्ट
बंगाल में चुनावी मतदान से पहले ED रेड
पश्चिम बंगाल:
ED के कोलकाता जोनल ऑफ़िस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, सिलीगुड़ी और दुर्गापुर में 16 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया और यह छपा M/s Technosolis Informatics Limited के परिसर में हुई जो श्रीमती सुराश्री कर, सुभाजीत चक्रवर्ती और अन्य लोगों से जुड़ी थीं। तलाशी के दौरान, FD, सोने के सिक्के, 2.5 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी के साथ-साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए। जमीन, होटल, रिसोर्ट वगैरह के रूप में कई अचल संपत्तियों की पहचान की गई है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये से ज़्यादा है और जिन्हें आपराधिक गतिविधियों के ज़रिए हासिल किया गया था।
इसके अलावा, तलाशी के दौरान 02 बांग्लादेशी पासपोर्ट और 04 महंगी गाड़ियां, जिनमें एक मर्सिडीज़ भी शामिल थी, भी ज़ब्त की गईं। सिलीगुड़ी में स्थित एक जगह से अलग-अलग ब्रांड की कुल 88 शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। इन बोतलों को पश्चिम बंगाल आबकारी विभाग को सौंप दिया गया। यह कदम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में ED के योगदान का हिस्सा था लेकिन पश्चिम बंगाल के राजनीतिक हलकों में चर्चा चल रही है की यह रेड केंद्र सरकार के निर्देश पर होने वाले विधानसभा चुनाव के समय ममता बनर्जी को राजनीतिक तौर पर कमजोर और परेशान करने के लिए किया गया है।
Related Articles