Today Wednesday, 04 February 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​भीषण प्लेन क्रैश में अजीत पवार का निधन


महाराष्ट्र:
आज सुबह पौने 9 बजे के करीब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की उनके गृह जिले बारामती के पास प्लेन क्रैश में दुखद निधन हो गया है जिससे पूरा महाराष्ट्र शोक की लहार में डूब गया है ,अंतिम संस्कार कल होगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि VSR द्वारा ऑपरेट किया जाने वाला एक Learjet 45 (VT-SSK) विमान आज सुबह बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया। मंत्रालय ने बताया कि विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, दो अन्य लोग और दो क्रू मेंबर समेत पांच लोग सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का अंतिम संस्कार कल पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बारामती गए और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को श्रद्धांजलि अर्पण किया। उन्होंने अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और चचेरी बहन सुप्रिया सुले से भी मुलाकात किया।
अजीत पवार का अंतिम संस्कार कल सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद, राज्य सरकार ने 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। लगभग चार दशकों के राजनीतिक कार्यकाल में अजीत पवार छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे। उन्होंने वित्त मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों को संभाला और 11 बार राज्य का बजट पेश किया। वह राज्य में सहकारी और खेल क्षेत्रों में कई संस्थानों और संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे।

उन्होंने 16 साल तक पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह महाराष्ट्र राज्य ओलंपिक संघ, महाराष्ट्र खो-खो और कबड्डी संघ के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे थे। अपनी बेबाक बोलने की शैली, समय की पाबंदी, शासन पर मजबूत पकड़ और लोगों से करीबी जुड़ाव के लिए जाने जाने वाले महाराष्ट्र के 'दादा' के लिए शोक संवेदनाएं लगातार आ रही हैं।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi