/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में PUC नहीं तो FUEL नहीं
महाराष्ट्र :
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने घोषणा की है कि 'नो पीयूसी, नो फ्यूल' नियम जल्द ही पूरे राज्य में सख्ती से लागू किया जाएगा।
बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र वाले वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे वाहनों के नंबरों को स्कैन करेंगे, पीयूसी की स्थिति की पुष्टि करेंगे और मौके पर ही अमान्य प्रमाण पत्रों को रद्द कर देंगे। धोखाधड़ी रोकने के लिए प्रत्येक पीयूसी प्रमाणपत्र पर एक विशिष्ट पहचान जारी की जाएगी।
सरनाईक ने फर्जी पीयूसी रैकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए और शोरूम पर प्रमाणपत्र जारी करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने इस पहल को पर्यावरण बचने के साथ साथ स्वच्छ और स्वस्थ महाराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
Related Articles