Today Wednesday, 04 February 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

मंत्री बाढ़ पीड़ितों को एक महीने का वेतन दान करेंगे


मुंबई:
 महाराष्ट्र राज्य में बाढ़ की स्थिति से किसान से लेकर आम नागरिक तक परेशान है लेकिन सबसे ज्यादा किसानो को आर्थिक नुकसान हुआ है जिससे महारष्ट्र के मुख्यमंत्री सहित दोनों उप - मुख्यमंत्री भी बाढ़ प्रभावित अलग -अलग जिलों का दौरा कर स्तिथि का जायजा ले रहे है एवं राज्य के किसानो को जल्द से जल्द आर्थिक मदद कैसे दिया जाये उस पर भी मंथन कर रहे और इसलिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हमारे सभी मंत्रियों ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए एक महीने का वेतन दान करने का फैसला किया है और सभी सक्षम लोगों को यथासंभव योगदान देना चाहिए क्योंकि किसानों की माताओं और बहनों की आँखों में आज आँसू अपार हैं। 
 
वहीं बाढ़ प्रभावित जिलों में विपक्ष के नेता रोहित पवार (शरद पवार गट ) भी दौरा कर रहे है और उनका कहना है कि सरकार किसानो का कर्जमाफ करना चाहिए और हर बाढ़ प्रभावित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद करे और कलेक्टर या अन्य एजेंसियों द्वारा बाढ़ का मूल्यांकन करने में समय व्यर्थ करके बहाना न बनाये। 
 
कांग्रेस और उद्धव गट के नेता भी  बाढ़ प्रभावितो को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर तीव्र हमलावर है और उनका कहना है कि सरकार के पास बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के लिए पैसा ही नहीं है इसलिए सरकार में बैठे लोग सिर्फ और सिर्फ आश्वासन देकर समय निकल रहे है। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi