/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है
महाराष्ट्र :
महारष्ट्र में रिटायर्ड मर्चेंट नेवी ऑफिसर और सबसे बड़ा स्वघोषित फर्जी आध्यात्मिक गुरू अशोक खरात के अश्लील वीडियो की आंधी सोशल मीडिया में चल रही है जिससे महाराष्ट्र की राजनीती में भूचाल सा आ गया है और एक समय पर महाराष्ट्र के बड़े बड़े लोग इस फ़र्ज़ी गुरू के पास जाने के लिए जुगाड़ लगाते थे और अब उसके गिरफ्तार होने और उसके काले अध्याय सामने आने के बाद से सब उसका नाम लेने से भी डर रहे है और अशोक खरात के प्रकरण में सबसे बड़ा नुकसान यदि किसी का हुआ है तो वह हैं राष्ट्रवादी की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र महिला आयोग अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का, जिनका राजनीतिक भविष्य तो ख़त्म होता हुआ दिखाई दे रहा है लेकिन साथ साथ उनके परिवार को भी काफी बदनाम किया गया जो कि यह न्यायोचित नहीं है।
रुपाली चाकणकर अपने पार्टी और सरकारी पदों से इस्तीफा देने के बाद मीडिया के सामने आई और अपना पक्ष साफ साफ रखा कि मैं और मेरा परिवार उन्हें ( अशोक खैरात ) को आध्यात्मिक गुरु मानते थे और खरात के साथ हमारा केवल आध्यात्मिक संबंध था। वायरल हो रहे वीडियो और फोटो बहुत पुराने है जिसमे मैं और मेरे पति उनके पैर धो रहे थे या साथ थे, जब यह मामला सामने आया तो मैं सदमे में आ गई और उनके द्वार महिलाओं के साथ जो भी किया गया उसकी मुझे रत्ती भर भी जानकारी नहीं थी इसलिए मैं इन कृत्यों की कड़े शब्दों में निंदा करती हूं, अनेक प्रतिष्ठित लोग उनके (अशोक खैरात ) पास जाते थे, लेकिन केवल मैं एक महिला हूं जिसे सॉफ्ट टारगेट बनाकर बदनाम किया जा रहा है। मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है, ताकि मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच हो और इस प्रकरण में मुझे बदनाम और मेरे चरित्र की हत्या की जा रही है और साथ ही मेरे परिवार को भी घसीटा जा रहा है इसलिए मैं इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करूंगी।
अब देखना दिलचस्प होगा कि रूपाली चाकणकर इन सबके खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई करती है और आगे यह प्रकरण क्या मोड़ लेता है।
Related Articles