Today Wednesday, 08 October 2025

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​मोदी ब्रांड से बीजेपी ने फूंका मनपा चुनाव का बिगुल


मुंबई:
भाजपा ने मंगलवार को आगामी मुंबई नगर पालिका चुनावों के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खचा -खच भरे वर्ली के प्रतिष्ठित वर्ली डोम में  अपने जोरदार भाषण से  संबोधित किया और अपने संबोधन में फडणवीस ने सबसे ज्यादा प्रहार उद्धव गट के शिवसेना पर किया एवं जहां से मुख्यमंत्री का संबोधन हुआ उस वर्ली विधानसभा सीट से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे आमदार हैं जो अपने पिता के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार में पर्यावरण मंत्री भी रह चुके हैं।

भाजपा की इस रैली का महत्त्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि दो महीने पहले ठाकरे परिवार के चचेरे भाई उद्धव और राज ठाकरे वर्ली डोम के मंच पर एक साथ आकर महाराष्ट्र की राजनीती में उलट -फेर करने की हुंकार भरी थी जिसकी उस समय पूरे महाराष्ट्र की मीडिया में चर्चा का विषय बन गई थी इसलिए शायद भाजपा ने मनपा का चुनावी बिगुल वर्ली डोम से बजाया है। अब जैसे -जैसे भारत की सबसे अमीर मुंबई महानगर पालिका का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे चुनाव का पारा चढ़ाता जा रहा है और अपने संबोधन में देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि शिवसेना में पहले एक ही ब्रांड था जिनका हम सभी आदर करते है एवं उनका नाम है हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और उनके आलावा अब उद्धव गट में कोई ब्रांड नहीं है जबकि हमारे पास पूरी दुनिया में प्रसिद्ध और विश्वसनीय ब्रांड नरेंद्र मोदी जी हैं और वही ब्रांड लेकर हम मुंबई के मनपा चुनाव में उतरेंगे और जीतेंगे भी तथा फडणवीस के भाषण से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा था।

वर्ली डोम के मंच से मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने भी सबसे ज्यादा उद्धव गट शिवसेना पर ही अपना निशाना साधा और सीधे-सीधे कहा कि यदि मनपा चुनाव में यदि उद्धव गट शिवसेना जीती तो तुष्टिकरण की पराकाष्ठा होगी और उसके आलावा मुंबई में कुछ भी काम नहीं होगा एवं हिन्दू मतदाताओं के साथ सिर्फ धोखा ही होगा इसलिए मनपा चुनाव में बीजेपी को किसी भी हाल में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतनी पड़ेगी ताकि मुंबई का हर रोड मोहम्मद अली रोड न बने तथा मुंबई का हर क्षेत्र मालवणी जैसा न हो एवं मुंबई का महापौर कोई खान या पठान न बन सके।

पिछले कई वर्षों से मनपा चुनाव न होने के कारण मुंबई के विकास पर चर्चा के लिए मनपा में कोई आम सभा नहीं हुई  एवं राज्य सरकार द्वारा नियुक्त मनपा आयुक्त ही प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं लेकिन चुनाव के सुगबुगाहट से मनपा के गलियारे में भी बहुत गहमा गहमी बढ़ गई है और आनेवाले समय में देखना दिलचस्प होगा कि मनपा में किसकी सत्ता काबिज होती है।
 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi