/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
मुंबई में वर्षा का UPDATES और पूर्वानुमान
मुंबई :
महाराष्ट्र में कल से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और फसलों का बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और इस बीच मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र के कोकण में अत्यधिक तेज बारिश का रेड अलर्ट, मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट और राज्य के विदर्भ क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में रात भर भारी बारिश हुई और रविवार सुबह 8.30 बजे तक आईएमडी कोलाबा वेधशाला ने 24 घंटों में 120.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है , जो तीन अंकों का आंकड़ा पार कर गई है और वहीं, सांताक्रूज़ वेधशाला ने इसी अवधि में 83.8 मिमी बारिश दर्ज किया है।
मुंबई में बारिश (28 सितंबर, सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक)
कोलाबा: 77.2 मिमी | सांताक्रूज़: 49.2 मिमी | बांद्रा: 50 मिमी | जुहू: 46.5 मिमी।
छह घंटे की इस अवधि में कोलाबा में सबसे ज्यादा बारिश हुई, जबकि अन्य पश्चिमी उपनगरों में बारिश मध्यम रही है।
आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
29 सितंबर: ऑरेंज अलर्ट (मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़)
30 सितंबर: येलो अलर्ट (मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़)
1 और 2 अक्टूबर: मध्यम बारिश (मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़)
ऑरेंज अलर्ट: कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश।
रेड अलर्ट: कुछ स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
येलो अलर्ट: कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
Related Articles