Today Wednesday, 04 February 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​नारियली पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास में !


महाराष्ट्र:

मुम्‍बई, ठाणे और पालघर में कोळी  समुदाय के मछुआरे पूरे हर्षोल्लास के साथ आज नराली पूर्णिमा मना रहे हैं और परम्परा के अनुसार मछुआरे समुद्र को नारियल अर्पित करते हैं एवं वरुण देवता से प्रार्थना करते हैं कि वे समुद्र को शांत रखें जिससे प्राकृतिक आपदाओं से उन्हें सुरक्षा मिल सके। 

नारियली  पूर्णिमा / नराली पूर्णिमा यह त्यौहार मानसून मौसम के अंत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है, क्योंकि मछुआरे अब  मछली पकड़ने का अपना व्यापार शुरू करते हैं । सागर, वरुण देवता को नारियल चढ़ाकर पूजा करते हैं ताकि जब वे मछली पकड़ रहे हों तो भगवान उन्हें सुरक्षित रखें। यह त्योहार खासकर महाराष्ट्र के सागरी किनारे पर बसे लोग पूरी आस्था एवं श्रद्धा से मनाते हैं और साथ ही महाराष्ट्र के कोंकण पट्टे में इस त्योहार को बहुत महत्त्वपूर्ण रूप से मनाया जाता है  इसलिए कोळी समुदाय की आस्था एवं भावना का सम्मान करते हुए महाराष्ट्र सरकार के आदेश पर कलेक्टर कुछ जिलों में  सरकारी अवकाश की घोषणा करते हैं। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi