Today Wednesday, 04 February 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​"प्रकाश या श्रीप्रकाश" किसको मिलेगी जीत की रोशनी


  मुंबई:
मुंबई मनपा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ मनपा चुनाव की सरगर्मियां भी तेजी से बढ़ रही है और इन सरगर्मियों के बीच चांदिवली विधान सभा के प्रभाग क्रमांक 159 सीट पर त्रिकोणीय लड़ाई बताई जा रही है जिसमे बीजेपी ने साल 2017 के मनपा चुनाव में जीतने के बाद संपत्ति की जानकारी छुपाने के कारण अयोग्य घोषित हुए उम्मीदवार प्रकाश मोरे पर फिर से दांव खेला है एवं उबाठा - मनसे युति के प्रत्याशी श्रीप्रकश शुक्ला एक बार फिर मशाल चुनाव चिन्ह से टक्कर दे रहे हैं तथा ऐसा कहा जाता है कि पिछले कई चुनावो में प्रल्हाद शेट्टी दूसरे प्रत्याशियों को जिताने की भूमिका में रहते थे  लेकिन इस बार वे खुद कांग्रेस के चुनाव चिन्ह से पहली बार मनपा चुनाव में दस्तक दे रहे है जो इस बार के चुनाव में फेर बदल करने का माद्दा भी रखते है। 

प्रभाग क्रमांक 159 में कुल मतदाताओं की संख्या 38 ,700 है जो असल्फा,परेरा वाड़ी,कुलकर्णी वाड़ी, सप्तश्रृंगी नगर, आजमी कंपाउंड, खैरानी रोड, दुर्गा माता मंदिर रोड और धोबी घाट तक फैला हुआ है जिसमे सबसे ज्यादा लगभग 15 हजार के करीब मराठी मतदाता है जिन्हे सभी प्रत्याशी लुभाने की कोशिश कर रहे है और करीब-करीब 8 हजार उत्तरभारतीय, 9 हजार मुस्लिम और 4 गुजराती मतदाता है जो एक साथ जिस तरफ जाएगें वह उम्मीदवार विजयी होगा।  शायद इस गणित को समझते हुए सभी पार्टियों ने अपने - अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारे हैं और सभी उम्मीदवारों की नजर उत्तर भारतीय और मुस्लिम एवं गुजराती मतदाताओं पर हैं और यदि यह मतदाता बटें नहीं तो किंग मेकर की भूमिका निभाएंगे लेकिन ऐसा लगता नहीं है क्योंकि इस बार के चुनाव में सभी मतदाता एक ठहराव की तरह दिखाई दे रहे हैं। इस प्रभाग में पूर्व नगरसेविका कोमल जामसांडेकर भी अपनी एक ख़ास भूमिका में हो सकती है क्योंकि प्रभाग में उनके भी समर्थक काफी बड़ी संख्या में जो चुनावी खेल में दूसरे प्रत्याशियों का गणित बिगाड सकते हैं।  

वैसे तो प्रत्याशियों की भविष्य की जीत 16 जनवरी 2026 को मतदान पेटी से ही निकलेगा लेकिन प्रभाग 159 में समाज के सभी वर्गों के लोगों से बात करने पर ऐसा लग रहा है कि यहां पर पिछले खासदारगी चुनाव का पैटर्न अपनाया जा सकता है। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi