मुंबई:
मुंबई महानगर क्षेत्र के भविष्य को आकार देने के लिए सिडको द्वारा 461 वर्ग किलोमीटर में फैले एक दूरदर्शी शहरी विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है जिसका नाम है नैना सिटी परियोजना जिसमे रायगढ़ के 210 और ठाणे के 14 गांवों को शामिल किया गया है जो कुल मिला कर 224 गांव है।
461 वर्ग किलोमीटर में फैले इस प्रोजेक्ट को CIDCO (City and Industrial Development Corporation) द्वारा सक्रिय रूप से विकसित किया जा रहा है। नैना सिटी प्रोजेक्ट नवी मुंबई हवाई अड्डे के पास महाराष्ट्र के नए स्मार्ट शहरी केंद्र के रूप में उभरेगा जिसमें आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के आसपास नियोजित विकास के लिए पर्यावरण और वन मंत्रालय की चिंताओं को ध्यान रखते हुए स्थापित किया गया है। बताया जा रहा है कि यंहा पर चीन ,सिंगापूर और अमेरिका के बाद सबसे बड़ा विशाल डेटा सेंटर बनेगा जिससे बहुत बड़ी संख्या में रोजगार के साधन उपलब्ध होगा,इस विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे को बनाते समय पर्यावरण संरक्षण,सामाजिक बुनियादी ढांचा,मल्टी-मॉडल कॉरिडोर और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का भी खास ध्यान रखा गया गया है ।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई टेक वीक के दूसरे संस्करण में बोलते हुए इस महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डाला और कहा कि मुंबई लंबे समय से भारत की वित्तीय राजधानी रही है,लेकिन महाराष्ट्र अब एक नया वाणिज्यिक केंद्र,नवी मुंबई हवाई अड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (एनएआईएनए) विकसित करने की तैयारी कर रहा है इसलिए नैना को राज्य में अगले प्रमुख व्यावसायिक आकर्षण के रूप में स्थापित किया गया और मुंबई हमेशा एक व्यापारिक राजधानी रहेगी इसलिए नैना सिटी (तीसरी मुंबई )और मुंबई को जोड़ने में अटल सेतु की मुख्य भूमिका होगी और नैना सिटी प्रोजेक्ट देश में पहला विश्वस्तरीय प्रमुख व्यावसायिक हब बनेगा।