/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
उत्तर मध्य मुंबई में दीक्षित भरेंगे ऊर्जा
मुंबई :
मुंबई के चांदिवली विधानसभा में सबसे चर्चित और जानामाना नाम भारतीय जनता पार्टी के शुभ्रांशु दीक्षित का है जिसका कद हमेशा किसी पद से बड़ा ही रहा है क्योंकि दीक्षित का बिना किसी भेद भाव के अथक जनसेवा ही उनके जनसमर्थन में बेतहासा वृद्धि की है और साथ ही उनकी नम्रता और उदारता ही आम जनमानस में उन्हें लोकप्रिय बनाई है इसलिए भारतीय जनता पार्टी अपने संगठन में आमूल चूल परिवर्तन करते हुए शुभ्रांशु दीक्षित को उत्तर मध्य मुंबई में महामंत्री का पद दिया है जिससे उत्तर मध्य मुंबई में शुभ्रांशु दीक्षित कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और नया जोश भरेंगे जिससे आनेवाले मनपा चुनाव में बीजेपी बड़ी बजी मार सकती है एवं शुभ्रांशु दीक्षित के नम्र और साफ सुथरी छवि से बीजेपी को संगठन और मनपा चुनाव में काफी फायदा मिलेगा जो आगे चलकर बीजेपी की सीटें बढ़ाएंगी। चांदिवली विधानसभा में बीजेपी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का मानना है कि पार्टी में दीक्षित को महामंत्री बनाये जाने पर इस क्षेत्र में पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा क्योंकि शुभ्रांशु दीक्षित का युवाओं के साथ साथ हर वर्ग के लोगो में पकड़ मजबूत है जो कि बीजेपी के हित में होगा।
वैसे भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उत्तर मध्य मुंबई में चार महामंत्री बनाए गए है लेकिन चुनाव के समय इन सभी में शुभ्रांशु दीक्षित सबसे प्रबल दावेदार दिखाई दे रहें है।
Related Articles