Today Wednesday, 08 October 2025

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

​विघ्नहर्ता ने नहीं आने दिया कोई विघ्न


मुंबई:
महाराष्ट्र के राज्य उत्सव गणेशोत्सव में तगड़ी बरसात के बावजूद अनंत चतुर्दशी के मौके पर भगवान गणपति के मूर्तियों का विसर्जन भव्य तरीके से संपन्न हुआ जिसमे लाखों की संख्या में भक्तगण अबीर गुलाल उडाते हुए और ढोल -ताशे की थाप पर नाचते हुए मुंबई की सडको पर दिखे, इस महा-उत्सव को संपन्न कराने में मुंबई पुलिस और बीएमसी को एड़ी छोटी का जोर लगाना पड़ा जिसमे लगभग 21,000 पुलिसकर्मियों ने अथक परिश्रम किया जिससे मुंबई में कानून व्यवस्था सुचारु रूप चली और पुलिस और महाराष्ट्र सरकार की चुनौती उस वक्त ज्यादा बढ़ गई जब गणेशोत्सव के बीच जरांगे पाटील के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए हजारों की संख्या में मराठा नौजवान मुंबई की सड़कों पर आ गए थे फिर भी पुलिस और सरकार ने सयंम से काम लेते हुए मराठा आंदोलन को ख़त्म कराया एवं इस दौरान मुंबई में बम धमाका करने के लिए मुंबई RTO के व्हाट्सप्प पर एक फर्जी  टेक्स्ट मैसेज भी आया लेकिन पुलिस तत्परता दिखते हुए फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजने वाले अपराधी को उत्तर प्रदेश के नोयडा शहर से गिरफ्तार भी कर लिया, ऐसे सभी बाधाओं को टालते हुए गणेशोत्सव भव्य तरीके संपन्न कराया गया जिसके लिए सरकार और पुलिस को साधुवाद देना चाहिए। 

मुंबई मनपा के अनुसार देर रात तक  मुंबई के विभिन्न जलाशयों एवं कृत्रिम तालाबों में 18,186 गणपति मूर्तियों का विसर्जन किया गया जिसमें 1058 सार्वजनिक मंडलों और 258 देवी की मूर्तियां शामिल थी। दक्षिण मुंबई जिसमे खासकर लालबाग , परेल , कालाचौकी  और मध्य मुंबई के अलग अलग जगहों से भव्य शोभायात्रा के साथ समुद्र तट पर गणपति प्रतिमा का विसर्जन हुआ और गणपति बाप्पा के आशीर्वाद से सड़कों पर इतने बड़े जनसैलाब के होने के बावजूद कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi