/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
किरीट ने इस घटना को मुस्लिम गुंडागिरी कहा
मुंबई /महाराष्ट्र :
मुंबई के घाटकोपर-कुर्ला पश्चिम (चिरागनगर) क्षेत्र में फीनिक्स मार्केटसिटी मॉल के पीछे स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में एक हिन्दू युवक और युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। गुरुवार (20 नवंबर) को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद घाटकोपर पुलिस ने त्वरित हरकत में आते हुए कार्रवाई में 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि, महाराष्ट्र के पलटण से पीड़ित युवक अपने युवती दोस्त से मिलने आया था और तफरीह के तौर पर दोनों प्रमोद महाजन गार्डन में घूमने गए थे और वहां तस्वीरें खींच रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद 8 से 10 मुस्लिम नाबालिग लड़कों के एक समूह ने उन पर कथित तौर पर अश्लील टिप्पणियां करनी शुरू कर दिया और जब युवक और युवती ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया जिससे वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नाबालिगों के समूह ने दोनों को घेर लिया और लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया, युवती बीच-बचाव करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कुछ लड़के उन पर पत्थर फेंकते भी नजर आ रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
युवती की शिकायत और वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए घाटकोपर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं (189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2)) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में 8 नाबालिगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड (Juvenile Justice Board) के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके साथ ही पुलिस ने 5 नाबालिगों के अभिभावकों को भी नोटिस जारी किया है।
राजनीतिक प्रतिक्रिया
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इस घटना का वीडियो साझा करते हुए इसे हिंदू कपल पर हमला बताया और कहा कि हिन्दू कपल पर जानबूझकर और सोच समझकर हमला किया गया जिससे यंहा के हिन्दुओं में डर पैदा हो और वे इस सार्वजनिक गार्डन में आना बंद कर दे और यह सरासर मुस्लिम गुंडागर्दी है जिसको हम बर्दास्त नहीं करेंगे इसलिए मैं जल्द ही इलाके का दौरा करने की बात कही। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सार्वजनिक स्थानों पर कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles