Today Monday, 23 March 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

मुंबई को वाटर टैक्सी की सौगात


मुंबई:
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और मत्स्य पालन और बंदरगाह विकास मंत्री नितेश राणे की मौजूदगी में जल परिवहन पर एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता किया गया जिसमें नितेश राणे ने कहा कि MMR (मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन) क्षेत्र के लिए वाटर मेट्रो परियोजना की DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) सरकार को प्राप्त हो गई है, और इस परियोजना को गति देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार ₹6500 करोड़ की लागत वाले 340 KM लंबे महत्वाकांक्षी मुंबई वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट को तेज़ किया गया है और यह PPP-आधारित, टिकाऊ और किफायती परिवहन मॉडल होगा तथा पहले चरण का निवेश ₹1500 करोड़ है।

अब तक स्वीडन के लिडिंगो आइलैंड स्थित फैक्ट्री के पानी में कैंडेला नावों का परीक्षण किया जा रहा है और मुंबई के लिए 30 यात्रियों वाली 11 फ़ेरी का ऑर्डर दिया गया है, जिन्हें इस साल तक चालू कर दिया जाएगा। यह फ़ेरी 'गेटवे ऑफ़ इंडिया - रेडियो क्लब - घनापुरी' मार्ग पर चलेंगी, जिससे यात्रा का समय मौजूदा 45+ मिनट से घटकर 20 मिनट से भी कम हो जाएगा तथा घारापुरी, जिसे एलिफेंटा द्वीप के नाम से ज़्यादा जाना जाता है।  

मुंबई वाटर टैक्सी के चरण :
  • मुंबई वॉटर मेट्रो को 3 चरणों में लागू किया जाएगा।
  • स्वदेशी नाव निर्माण को बढ़ावा देने के लिए शिपयार्ड विकसित किए जाएंगे।
  • जलमार्गों, बंदरगाहों और तटीय यात्री परिवहन पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जाएगा।

इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
  • 11 नए मार्ग | 24 टर्मिनल | 215 km
  • 21 मार्गों का उन्नयन | 20 टर्मिनल | 125 km
  • कुल MMR जल नेटवर्क: 340 km
  • लक्ष्य: 2031 तक सालाना 7.5 करोड़ यात्री
  • ₹3436 करोड़ का समुद्री बुनियादी ढांचा निवेश
  • PPP के माध्यम से 207 इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड जहाज (₹3156 करोड़)

विशेषताएं:
  • 11 नए जलमार्ग: 24 स्टेशन - 215 km  
  • मौजूदा जलमार्गों का आधुनिकीकरण: 21 रूट, 20 स्टेशन - 125 km    
  • समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹3,436 करोड़  
  • इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड फेरी की संख्या – 207 (लागत ₹3,156 करोड़)


Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi