Today Sunday, 15 November 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

मुंबई में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम


मुंबई/महाराष्ट्र: 
महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) और केरल पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में मुंबई को फिर से दहलाने की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। सुरक्षा एजेंसियों ने नवी मुंबई के ऐरोली इलाके से 20 वर्षीय यश सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर मुंबई की संवेदनशील जगहों की रेकी करने का गंभीर आरोप है। इन ठिकानों में दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित यहूदी धार्मिक केंद्र चाबाड़ हाउस (नरीमन हाउस) भी शामिल है, जो 2008 के 26/11 आतंकी हमलों के मुख्य निशानों में से एक था। 

विदेशी हैंडलर्स को भेज रहा था गोपनीय जानकारी
महाराष्ट्र ATS की नवी मुंबई यूनिट को इस संबंध में गोपनीय सूचना मिली थी और जांच में सामने आया है कि आरोपी यश सिंह पैसों के लालच में देश-विरोधी तत्वों और विदेशी हैंडलर्स के लिए काम कर रहा था। वह दक्षिण मुंबई में रहने वाले यहूदी नागरिकों, विदेशी कारोबारियों और उनके प्रतिष्ठानों की तस्वीरें, सटीक लोकेशन और वाहनों के नंबर जुटाकर अपने संपर्कों को भेज रहा था। 
  • ATS यूनिट को शक है कि उसे विदेशी हैंडलर्स ने टेलीग्राम के ज़रिए भर्ती किया था, जिसके पाकिस्तान-बेस्ड नेटवर्क से कथित लिंक थे।
 
  • केरल पुलिस ने भी आरोपी को UAPA केस में कस्टडी में लिया है।

पाकिस्तानी नेटवर्क और केरल UAPA केस से जुड़ाव
जांच में यश सिंह के तार केरल के त्रिशूर ईस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के एक मामले से जुड़े पाए गए हैं। ATS से इनपुट मिलने के बाद केरल पुलिस की एक टीम नवी मुंबई पहुंची और साजिश में सीधी संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया। 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' जैसे अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को निशाना बना रहे हैं। ये गिरोह युवाओं को पैसों का लालच देकर संवेदनशील ठिकानों की जासूसी और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ATS ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के झांसे में न आएं और पैसों के लालच में कोई भी संवेदनशील जानकारी साझा न करें। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi