Today Sunday, 24 August 2025

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में EV टोल मुक्त हुए



महाराष्ट्र:
मुंबई और महाराष्ट्र के इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए एक खुशखबरी यह है कि महाराष्ट्र राज्य सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों में रुचि जागरूकता लाने के लिए निर्णय लिया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को राज्यभर के प्रमुख टोल नाकों पर टोल में छूट दिए जाने की घोषणा क्या है।  यह निर्णय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के मार्गदर्शन में लिया गया है और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि 21 अगस्त से अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग सहित सभी टोल नाकों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी जाएगी, इसके लिए राज्य सरकार की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह छूट इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों और इलेक्ट्रिक बसों पर लागू होती है, जिनमें राज्य परिवहन उपक्रमों के साथ-साथ निजी ऑपरेटरों द्वारा संचालित वाहन भी शामिल हैं। 

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है जिसमे मुंबई शहर और आसपास में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 22,400 EV गाड़ियां रजिस्टर्ड हैं, इनमें 18,400 हल्के चार पहिया वाहन, 2,500 छोटे यात्री वाहन, 1,200 भारी यात्री बसें और 300 मध्यम यात्री वाहन हैं. वहीं औसतन हर दिन करीब 60 हजार वाहन अटल सेतु से गुजरते हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है। 

महाराष्ट्र राज्य परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार ने बताया है कि अटल सेतु पर इलेक्ट्रिक वाहन के लिए टोल माफी लागू करने के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर तैयार है, इसको शुक्रवार से लागू कर दिया जाएगा. जबकि एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग पर यह सुविधा अगले दो दिनों में शुरू होगी। 


Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi