Today Tuesday, 24 November 2026

/ आपका प्रदेश / दक्षिण भारत

​AIMIM से जुड़े हिस्ट्रीशीटर 'मुर्तजा पहलवान' की हत्या


रंगारेड्डी / तेलंगाना: 
हैदराबाद के बाहरी इलाके रंगारेड्डी जिले में सोमवार शाम को हिस्ट्रीशीटर और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता मुर्तजा पहलवान की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दिया। 

कैसे हुई वारदात?
घटना सोमवार, 23 नवंबर की शाम करीब 6:15 बजे की है। मुर्तजा पहलवान हिमायत सागर रोड पर इको पार्क के सामने अपनी जमीन पर दो-तीन अन्य लोगों के साथ बैठे थे। इसी दौरान 8 से 10 हमलावरों के एक समूह ने उन पर धारदार हथियारों और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। 

अस्पताल में तोड़ा दम
हमले में मुर्तजा पहलवान गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका काफी खून बह गया। हमले के तुरंत बाद इलाज के लिए अट्टापुर स्थित एक निजी अस्पताल (जर्मन अस्पताल) ले जाया गया, जहां आईसीयू (ICU) में भर्ती किए जाने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुरा से AIMIM विधायक मोहम्मद मुबीन अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात किया। 


पुराना आपराधिक रिकॉर्ड और राजनीतिक जुड़ाव
 
  • मुर्तजा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। साल 2015 में मीर आलम टैंक के पास हुई सैयद निसार हुसैन की हत्या के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। इसके अलावा, साल 2021 में पुलिस ने एक अन्य राउडी-शीटर को मुर्तजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
 
  • अपराध की दुनिया के साथ-साथ मुर्तजा स्थानीय राजनीति में भी सक्रिय था। वह पहले भारत राष्ट्र समिति (BRS) से जुड़ा रहा और बाद में एआईएमआईएम (AIMIM) नेतृत्व से मुलाकात कर पार्टी से जुड़ गया था।

फिलहाल आरजीआई (RGI) एयरपोर्ट और राजेंद्रनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस हत्याकांड की जांच जमीन विवाद और पुरानी गैंग राइवलरी (आपसी रंजिश) के एंगल से कर रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi