Today Friday, 08 May 2026

/ मनोरंजन / बॉलीवुड

पलाश पर लगा SC/ST Act


डिजिटल टीम :
संगीतकार और फिल्म निर्माता पलाश मुछाल के खिलाफ महाराष्ट्र के सांगली में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम (SC/ST Act) के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। उन पर भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त, विज्ञान प्रकाश माने ने 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।

मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि यह पूरा विवाद पैसों के लेन-देन से जुड़ा है जिसमे आरोप यह है कि पलाश मुछाल ने एक फिल्म प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के नाम पर विज्ञान माने से 25 लाख रुपए लिए थे और पलाश ने वादा किया था कि फिल्म छह महीने में पूरी हो जाएगी, जबकि लंबे समय तक प्रोजेक्ट पर काम ही नहीं हुआ, तो विज्ञान ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किया था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। 

विज्ञान माने, जो सांगली के एक एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं, ने आरोप लगाया कि पलाश ने उन्हें अपनी फिल्म 'नजरिया' में लाखों रुपये निवेश करने का लालच दिया, लेकिन फिल्म पर कोई काम न होता देख माने ने पैसे वापस मांगना शुरू किया लेकिन पैसे देने के बदले पलाश ने माने पर अभद्र टिप्पणी किया और जातिसूचक गाली दिया जिसके बाद माने ने सांगली शहर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के साथ-साथ SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कराया। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi