Today Friday, 01 May 2026

/ बिज़नेस / इकोनॉमी

​मैरियट इंटरनेशनल ने भारत की अर्थव्यवस्था में जताया भरोसा


डिजिटल टीम :
भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का बोलबाला है कि पश्चिम एशिया के यद्ध संकट के कारण निकट भविष्य में वैश्विक यात्रा या पर्यटन में व्यवधान भी पड़ सकता है लेकिन फिर भी दुनिया की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी चेन मैरियट इंटरनेशनल (Marriott International) भारत के इकोनॉमिक ग्रोथ में विश्वास जताते हुए भारत में अपनी उपस्थिति को आक्रामक रूप से बढ़ा रहा है और देश में 200 से अधिक नए होटलों को खोलने पर काम कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य हर साल लगभग 50 नए होटल खोलना है, जिसमें आध्यात्मिक पर्यटन (Spiritual Tourism) वाले शहरों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

मैरियट इंटरनेशनल में दक्षिण एशिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किरण एंडिकॉट ने भारतीय बाजार के प्रति कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर जोर दिया और कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के अल्पकालिक चुनौतियों के बावजूद, मैरियट को अपनी विस्तार योजनाओं पर किसी भी तरह के दीर्घकालिक प्रभाव की आशंका नहीं है इसलिए कंपनी भारत में उभरते हुए पर्यटन क्षेत्रों, विशेष रूप से आध्यात्मिक पर्यटन पर रणनीतिक जोर दे रही है और हमने अभी तिरुपति में एक होटल खोला है। हमारे पास कटरा में एक होटल है, और अयोध्या और वृंदावन में भी होटल बन रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि विकास और प्रगति के दृष्टिकोण के तहत मुझे इस वैश्विक संकट का कोई दीर्घकालिक प्रभाव नहीं दिखाई पड़ता है इसलिए उम्मीद है कि यह जल्द ही समाप्त हो जाएगा और अगर ऐसा नहीं होता है, तो निश्चित रूप से यह पूरी दुनिया के लिए एक समस्या होगी, न कि केवल भारत के लिए। 

मुख्य विवरण:
  • लक्ष्य और विस्तार: दिसंबर 2025 में जयपुर में 200वां होटल खोलने के बाद, मैरियट ने भारत में अगले कुछ वर्षों में 200 और होटल खोलने की अपनी योजना को तेज कर दिया है।
  • वार्षिक वृद्धि: कंपनी की योजना प्रति वर्ष औसतन 50 नए होटल जोड़ने की है, जिससे भारत में इसके परिचालन होटलों की संख्या में भारी वृद्धि होगी।
  • फोकस क्षेत्र: मैरियट न केवल प्रमुख महानगरों में ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों पर भी अपने ब्रांड्स का विस्तार कर रहा है।
  • उपस्थिति: वर्तमान में, मैरियट भारत में 200 से अधिक परिचालन संपत्तियों के साथ सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल ऑपरेटरों में से एक है।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi