Today Wednesday, 13 May 2026

/ समाचार / राष्ट्रीय

​युद्ध की आंच से अर्थव्यवस्था बचाने की कवायद शुरू


डिजिटल टीम :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया (Iran-USA-Israel) में जारी तनाव और गहराते वैश्विक आर्थिक संकट के मद्देनजर देशवासियों से सादगी और बचत का पालन करने की सलाह दिया है जिसमे उन्होंने ईंधन की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन, मेट्रो, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने का आह्वान किया है और साथ ही, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए एक साल तक सोना न खरीदने और अनावश्यक विदेश यात्राएं स्थगित करने के लिए कहा है।

प्रधानमंत्री के इस आह्वान से कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी जुड़ने लगे हैं जिसमे मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और स्वयं प्रधान मंत्री मोदी ने भी अपने-अपने सुरक्षा के काफिले में 50% की कटौती किया है ताकि देश की जनता में सीधा सन्देश पहुंचे और साथ ही  सरकार ने सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी है जिसमे वित्त मंत्रालय की नई अधिसूचना के अनुसार, आज रात से सोने और चांदी के उत्पादों पर 5% अधिक कस्टम ड्यूटी लगेगी, जबकि प्लेटिनम उत्पादों पर 5.4% ड्यूटी लागू होगी एवं कीमती धातुओं वाले खर्च किए गए उत्प्रेरक पर 4.35% ड्यूटी लगेगी और यह नई दरें आज रात से प्रभावी होंगी। अंतत: सरकार ने सोना, चांदी, प्लैटिनम और ज्वेलरी के पार्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, नए स्ट्रक्चर में 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% AIDC शामिल है। अब यह तुरंत लागू हो गई है। इस कदम का मकसद बढ़ते आयात को रोकना और रुपये पर दबाव कम करना जिससे फॉरेक्स आउटफ्लो को कम किया जा सके, घरेलू कीमतों में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी के इस अपील को देशवासियों ने भी अच्छा प्रतिसाद दिया है जिसमे कई कंपनियां वर्क फ़्रॉम होम शुरू भी कर दी हैं और आम नागरिक भी अपने घर की शादियों में नया सोना खरीदने के बजाय पुराने सोने के गहने को ही गलाकर नया गहना बनवा रहे हैं जिससे ऐसा लग रहा है कि भारत को इस वैश्विक संकट से निकालने में देश का हर नागरिक अपने अपने तरीके से योगदान देना शुरू कर दिया है जो देश के लिया अच्छा संकेत माना जा रहा है। 

प्रधानमंत्री की मुख्य अपील:
  • ईंधन की बचत: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का उपयोग कम करें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, मेट्रो या कारपूलिंग का उपयोग करें।
  • वर्क फ्रॉम होम (WFH): जहां संभव हो, घर से काम करने (WFH) की व्यवस्था को प्राथमिकता दें।
  • सोने पर नियंत्रण: आर्थिक स्थिरता के लिए कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से बचें।
  • अनावश्यक विदेश यात्राएं: अनावश्यक विदेशी यात्राओं और शादियों को टालें।
  • स्वदेशी अपनाएं: 'मेड इन इंडिया' उत्पादों और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा दें।
  • कृषि में बदलाव: प्राकृतिक खेती को अपनाएं और रासायनिक उर्वरकों का उपयोग 50% कम करें।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi