Today Friday, 08 May 2026

/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र

AIMIM की पनाह से निदा खान गिरफ्तार


नासिक, महाराष्ट्र :
महाराष्ट्र के नासिक में स्थित भारत की सबसे बड़ी कंपनी टाटा की TCS बीपीओ की धर्मांतरण एवं बलात्कार के मामले में लिप्त निदा खान आखिरकार महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर के नरे गांव में स्थित कैसर कॉलोनी के एक घर से गिरफ्तार कर ली गई है जो पिछले 42 दिनों से महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर भाग रही थी और बताया जा रहा है कि पुलिस ने निदा खान को उसी क्षेत्र के  AIMIM के पार्षद मतीन पटेल द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास से गिरफ्तार किया है इसलिए पुलिस ने मतीन पटेल को भी नोटिस देकर उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और इसकी भी जांच की जा रही है कि इन 42 दिनों में पुलिस से बचने के लिए किन-किन लोगों ने निदा खान को मदद किया है, वे भी अब पुलिस के जांच के घेरे में आ गए हैं।  
 
TCS में हिन्दू महिलाओं के धर्मान्तरण एवं बलात्कार मामले में मुख्य आरोपियों में से एक निदा खान कैसर कॉलोनी में अपने माँ, बाप, भाई एवं चाची के साथ पिछले चार दिनों से छुपी हुई थी और जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो सब देख कर दंग रह गए थे कि निदा खान अपने कॉर्पोरेट प्रोफाइल फोटो से बिलकुल अलग लग रही थी यानी वह पूरी षड्यंत्र के साथ अपना हुलिया भी बदल रही थी तथा अपुष्ट खबरों के अनुसार निदा खान ऐसा हुलिया बनाने के लिए कई हफ़्तों से स्नान भी नहीं किया था।  पुलिस आयुक्त संदीप कर्णिक ने बताया कि निदा खान को छत्रपति संभाजी नगर पुलिस एवं नासिक क्राइम ब्रांच की टीम के मदद से गिरफ्तार किया गया है और गिरफ़्तारी से पहले हम कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए हमारी टीम ने निदा खान के आवास के आस-पास के क्षेत्र में कुछ दिनों से कड़ी निगरानी रखे हुए थे और पूरी सतर्कता के साथ हमने उसको गिरफ्तार किया। 

निदा खान फरार होने के बाद भी अग्रिम जमानत के लिए अदालत गई थी लेकिन इस मामले में गठित SIT के तगड़े तथ्यात्मक सबूतों के देखते हुए अदालत ने उसको जमानत देने से इनकार कर दिया और इस बीच पुलिस भी उसको पकड़ने के लिए हर जगह दबिश दे रही थी जिसमे उन्हें सफलता अब जाकर मिली है। इस घिनौने मामले में सात से आठ अभियुक्तों को अदालत ने 18 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है जिसमे आश्विन चेनानी, रजा रफीक मेमन, तौसीफ बिलाल अत्तार, दानिश शेख और शाहरुख हुसैन शौकत कुरैशी जैसे नाम शामिल है 

हिन्दू पडिताओं का निदा खान पर आरोप
नासिक के TCS कंपनी में हिन्दू महिला कर्मचारियों के यौन शोषण, जबरन धर्मांतरण के प्रयास, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न के आरोप निदा खान पर लगाए गए हैं और इसके बाद पुलिस ने इस आरोपों की पुष्टि करने के लिए पुलिस विभाग से कुछ महिला पुलिस कर्मियों को अंडर कवर के रूप में उक्त कंपनी में काम पर लगाया था और उसके बाद जब अंडरकवर महिला पुलिस कर्मियों ने इन लोगों के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर लिया तब इस मामले में गठित SIT ने 9 FIR दर्ज कर एक महिला मैनेजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi