भुवनेश्वर, उड़ीसा :
गोवा की साध्वी सतीश सेल ने भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी में आयोजित भव्य समारोह में भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता का प्रतिष्ठित 61 वें फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का खिताब जीता है। उन्होंने 30 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ यह ताज अपने नाम किया। साध्वी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साध्वी सेल के बारे में बताया जाता है कि उन्होंने कनाडा की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में 'डबल मेजर' (Double Major) किया है एवं वह 7 अलग-अलग भाषाएं धाराप्रवाह बोल, पढ़ और लिख सकती हैं।
साध्वी सेल मॉडलिंग के दुनिया में जाना पहचाना नाम है, जो कई फैशन शो में रैम्पवॉक के साथ साथ बहुत सारे नामी ब्रांड्स का चेहरा भी रही है और इसके अलावा वह कंस्ट्रक्शन एंड डेवलप्मेंट के क्षेत्र में काम करने वाली एक कंपनी की सह-संस्थापक भी हैं जिससे यह सिद्ध होता है कि उनके अंदर खूबसूरती के साथ साथ चातुर्य कौशल भी है। साध्वी ने विजेता बनने के बाद बहुत ही भावनात्मक सन्देश देते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए केवल एक प्रतियोगिता तक ही नहीं थी, बल्कि हम सभी प्रतिभागी एक दोस्त के तौर पर इस प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं और मैं ही नहीं बल्कि सभी साथी प्रतिभागी विजेता हैं और हमारा एक ही लक्ष्य है और वह है वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करना।
महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि यूनियन टेरिटरीज़ (कंबाइंड) को रिप्रेजेंट करने वाली श्री अद्वैता सेकंड रनर-अप रहीं और इस मौके पर राजनंदिनी पवार ने कहा कि मुझे यकीन है कि यह तो बस शुरुआत है और पूरा सफ़र बहुत खूबसूरत रहा है।