Today Tuesday, 21 April 2026

/ समाचार / लॉ एंड ऑर्डर

​साकीनाका से मिले सुराग से 6 करोड़ की नशीली गोलियां जब्त


मुंबई, महाराष्ट्र :
मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने मुंबई से 60 किलोमीटर दूर टिटवाला की एक हाई-प्रोफाइल सोसायटी से ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में एक पुरानी बार डांसर अश्विनी पॉल को गिरफ्तार किया है, जब पुलिस ने उसके  पद्मावती रॉयल सोसायटी में स्थित आलिशान घर से करीब 6 करोड़ रुपये की 5,000 MDMA गोलियां जब्त किया जिससे पूरे शहर में चल रहे एक बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पता चला जिसका सुराग साकीनाका में स्थित इरफ़ान अंसारी के यहां से छापा मारकर 200 एक्स्टेसी गोलियां जब्त करने के बाद मिला था और इरफान अंसारी गिरफ्तार होने के बाद सारा लिंक बताया, उसके बाद पुलिस इस बार डांसर के टिटवाला के घर तक पहुंची, गोरेगांव के नेस्को में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट में ऐसे ड्रग्स के ओवरडोज होने के कारण दो छात्रों की मौत के बाद मुंबई की ANC ब्रांच ने इसके खिलाफ बहुत बड़ा अभियान चलाया जिसमे उन्हें भारी सफलता मिली है। 

मुंबई पुलिस के डिप्टी कमिश्नर नवनाथ ढवले (ANC ) की टीम टेक्नीकल सबूतों को इकट्ठा करने के साथ साथ सुफियान को गिरफ्तार किया जो साकीनाका के इरफ़ान अंसारी और  बार डांसर अश्विनी पॉल के बीच एक कड़ी के रूप में काम करता था और उसने ही पॉल के नए घर का ठिकाना बताया क्योंकि अश्विनी पॉल टिटवाला आने से पहले कल्याण में रहती थी। पुलिस ने पांच मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड भी ज़ब्त किए, जांच अधिकारीयों ने कहा कि वह काम की तलाश में साल 2012 में मुंबई आई थी एवं कॉन्टैक्ट्स के ज़रिए इस धंधे में आई थी और अब वे लिंक्स का पता लगाने और दूसरे आरोपियों की पहचान करने के लिए डेटा को एनालाइज़ कर रहे हैं, साथ ही यह भी कहा कि हाल के मामलों से अभी तक कोई सीधा कनेक्शन नहीं मिला है।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi