Today Monday, 23 March 2026

/ बिज़नेस / कॉरपोरेट

​उत्तर प्रदेश में बनेगी बीयर


उत्तर प्रदेश:
उत्तर प्रदेश के लिए एक अच्छी खबर आई है कि उन्नाव जिले में  यूनाइटेड ब्रुअरीज को आईएमएलसी ग्रीनफील्ड ब्रुअरी को शराब बनाने के लिए पर्यावरण विभाग से मंजूरी प्राप्त हो गई है और यूबी हेनेकेन और किंगफिशर जैसे अपने लोकप्रिय बीयर ब्रांडों के लिए 1.3 एमएचएलपीए ब्रूवरी स्थापित करेगा।

Heineken Group का हिस्सा, United Breweries Limited (UBL), उत्तर प्रदेश में एक नई ग्रीनफ़ील्ड ब्रूअरी बनाने के लिए लगभग ₹750 करोड़ (INR 7.5 बिलियन) का निवेश कर रहा है, उन्नाव जिले में लगने वाली ब्रूअरी प्लांट 2027 की शुरुआत (Q2 FY 27) तक चालू होने की उम्मीद है, और इसका लक्ष्य 2 मिलियन हेक्टोलीटर की क्षमता हासिल करना है ताकि उत्तरी भारत में बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

Heineken N.V. के पास United Breweries Limited (UBL) का कंट्रोलिंग मालिकाना हक है और UBL भारत की सबसे बड़ी बीयर बनाने वाली कंपनी (Kingfisher) है और 2021 तक इसके 61% से ज़्यादा शेयर Heineken के पास था और अब विवेक गुप्ता United Breweries के CEO हैं। ग्रुप के संस्थापक विजय माल्या पहले इसे कंट्रोल करते थे, लेकिन कर्ज़ के संकट के बाद उन्होंने इसका कंट्रोल Heineken को सौंप दिया, हालांकि, अभी भी उनका इसमें एक छोटा-सा निजी हिस्सा बना हुआ है।

वैसे कैनपैक के बाद आईएमएलसी का उन्नाव में जमीनी स्तर पर दूसरा बड़ा निवेश।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi