Today Thursday, 16 April 2026

/ समाचार / संक्षिप्त खबरें

धीरेन्द्र शास्त्री ले सकते हैं विदेशी चंदा


डिजिटल डेस्क :
विश्व में प्रख्यात कथाकार धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को भारत सरकार ने FCRA के कानून के तहत परमार्थ के लिए विदेशी चंदा लेने की अनुमति दे दी है और इस कानून के तहत धीरेन्द्र शास्त्री को मिलनेवाले विदेशी चंदे की जानकारी और खर्च का पूरा ब्यौरा सरकार को देना पड़ेगा। 

धीरेन्द्र शास्त्री श्री बागेश्वर धाम से जुड़े हुए हैं और बहुत बड़े कथाकार हैं लेकिन वे बागेश्वर धाम से जुडी संस्था बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के माध्यम से अपने गृह जिले छतरपुर, मध्यप्रदेश में जरूरतमंद लोगों के लिए अस्पताल चलाते हैं और बड़े पैमाने पर उनके कई वृद्धाश्रमो में अनाथ बुजुर्गो की मुफ्त में सेवा सत्कार किया जाता है और अब फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA ) से अनुमति मिलने से वे विदेशी चंदे के माध्यम से और भी ज्यादा गरीब और गरजू लोगो की सेवा कर सकेंगे।  

धीरेन्द्र शास्त्री बड़ी संख्या में फैले अपने अनुयाइयों के चंदे के माध्यम से बागेश्वर धाम की संस्था बागेश्वर धाम जन सेवा समिति द्वारा सामाजिक, धार्मिक , शैक्षणिक , सांस्कृतिक और अस्पताल के क्षेत्रों में लोगो को बराबर सेवा कर रहे हैं और इस खबर से उनसे दीक्षा लिए हुए कई भक्तों ने बहुत ख़ुशी जताई है और कहा कि भारत सरकार की (FCRA ) अनुमति मिलने से हमारे गुरूजी के बागेश्वर धाम के यहां से कोई भी जरूरतमंद निराश होकर नहीं जाएगा। 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi