डिजिटल टीम :
शेयर बाजार में रिलायंस जियो (Jio Platforms) की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। भारत के इतिहास के सबसे बड़े ₹30,213 करोड़ के मेगा आईपीओ (IPO) के बाद बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 को इसके शेयरों की शेयर बाजार (BSE और NSE) में ब्लॉकबस्टर लिस्टिंग हुई है। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस ₹1,119 के मुकाबले करीब 21% से अधिक के बंपर प्रीमियम के साथ ₹1,358 पर लिस्ट हुआ, जिससे निवेशकों को पहले ही दिन प्रति शेयर ₹239 का तगड़ा मुनाफा मिला है। इस दौरान जियो IPO की ऐतिहासिक लिस्टिंग के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में परिवार सहित गणपति बाप्पा का दर्शन किया जो समय समय पर दिखता है कि अंबानी परिवार कितने भी शीर्ष पर हो लेकिन अपने संस्कार, संस्कृति एवं आस्था को हमेशा सर्वोपरि रखता है।
शेयर बाजार में जियो का जलवा और रिकॉर्ड्स:
जियो की इस लिस्टिंग के साथ मुकेश अंबानी का रिलायंस ग्रुप ₹28.9 लाख करोड़ के मार्केट कैप के साथ टाटा समूह को पीछे छोड़कर देश का सबसे बड़ा बिजनेस घराना बन गया है। जियो का खुद का मार्केट कैप ₹12.50 लाख करोड़ पर पहुंच गया है, जिससे यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी बन गई है। हुंडई मोटर इंडिया को पीछे छोड़कर यह देश का सबसे बड़ा आईपीओ बन गया है, और जियो मेटा, अलीबाबा तथा स्पेसएक्स के 100 अरब डॉलर वाले एलीट क्लब में शामिल हो गई है।
लिस्टिंग सेरेमनी और प्रतिक्रियाएं:
NSE में आयोजित सेरेमनी के दौरान अनंत अंबानी ने कहा कि उनके लिए व्यापार ही पूजा है, जिसे सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए। आकाश अंबानी ने साझा किया कि इस आईपीओ के लिए 1.3 करोड़ से अधिक भारतीयों ने आवेदन किया था।
आईपीओ को मिला रिस्पॉन्स:
21 से 23 अक्टूबर तक खुले इस आईपीओ को कुल 22.19 गुना बोलियां मिलीं और यह 100 मिनट के भीतर ही सब्सक्राइब हो गया था।
- QIB: 70.55 गुना।
- NII: 14.00 गुना।
- रिटेल: 2.72 गुना।
मार्केट एक्सपर्ट्स की राय:
- शॉर्ट-टर्म इंवेस्टर्स: आज ही प्रॉफिट बुक कर लेना सही रणनीति है।
- लॉन्ग-टर्म इंवेस्टर्स: मजबूत फंडामेंटल और 5G/AI ग्रोथ के चलते शेयर ₹1,500 से ₹1,800 तक जा सकता है, अतः होल्ड करें।
- नए खरीदार: उतार-चढ़ाव को देखते हुए गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) करें।