Today Thursday, 02 April 2026

/ समाचार / लॉ एंड ऑर्डर

गालीबाज मौलाना चतुर्वेदी गिरफ्तार


गोरखपुर, उत्तर प्रदेश:
मौलाना अब्दुल्लाह सलीम चतुर्वेदी अपने नफ़रत भरे तकरीरों के लिए जाना जाता है और यूट्यूब पर हिन्दुओं के खिलाफ मुसलमानो को भड़काने वाले उसके वीडियो हजारों की तादाद में है और उसका मन इतना बढ़ गया था कि कुछ महीने पहले देश का माहौल ख़राब करने के लिए सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिया जिसमे वह सीधे-सीधे बड़ी बेशर्मी से गौमाता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को गाली दिया था। जब मामला बिगड़ने लगा और उसके भड़काऊ बयान से पूरे उत्तर प्रदेश में धरने प्रदर्शन शुरू हो गए जिसके परिणामत: पूरे उत्तर प्रदेश में इस मौलाना के खिलाफ कुल 83 FIR दर्ज हुए और उसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस उसको पकड़ने के लिए सक्रीय हुई तो वह माफ़ी मांगने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में डाला और तुरंत अपना मोबाइल बंद करके भूमिगत हो गया। 

उत्तर प्रदेश STF लगातार इसकी तलाश में थी और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही थी  फिर एक मुखबिर के सूचना पर इसको बिहार के पूर्णिया जिले में AIMIM विधायक के एक ठिकाने पर छिपा बैठा था, वहां से उसको उठाया गया, हालांकि यूपी STF के प्रभारी का कहना है कि अब्दुल्ला को अभी तक हिरासत में नहीं लिया गया है बल्कि उसको केवल एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है।    

अब्दुला सलीम चतुर्वेदी मूल रूप से बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत महलगांव का निवासी है और उसके विरुद्ध गोरखपुर समेत प्रदेश के कई थानों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संबंधित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीधा सन्देश यह है कि जो भी माहौल ख़राब करेगा उसको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। 


 

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi