Today Monday, 23 March 2026

/ समाचार / राष्ट्रीय

8,400+ सट्टेबाजी वेबसाइटों पर प्रतिबंध


दिल्ली :
ऑनलाइन गेमिंग के कारण भारत में सैकड़ो परिवार तबाह हो रहे है और इस अवैध जुआ और सट्टेबाजी में हजारों युवा बर्बाद हो रहे हैं तथा कइ युवाओं को तो इसकी लत लग गई जिससे वे कई अपराधों को अंजाम तक दे रहे हैं इसलिए भारत सरकार ने अवैध जुआ और सट्टेबाजी वेबसाइटों और ऐप्स पर भारी संख्या में प्रतिबन्ध लगाया है और अभी हाल फिलहाल में सरकार ने ऐसी 300 वेबसाइटों और ऐप्स को अवरुद्ध किया है। भारत सरकार की इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने अब तक अगस्त २०२५ में पारित ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम (4900) के तहत 8,400+  सट्टेबाजी एवं जुआ वेबसाइटों और ऐप्स को अवरुद्ध कर दिया है जिसको आम जनता पैमाना नहीं परिवर्तन बता रही है और इस मामले में सरकार की जमकर सराहना भी कर रही है और कई लोगों का कहना है कि ऐसी साइटों एवं ऐप्स के प्रति सरकार को हमेशा चौकन्ना रहना पड़ेगा क्योंकि ऐसे लोग साइट बैन होने के बाद भी कुछ न कुछ रास्ता ढूंढते रहते हैं लेकिन इस बारे में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि एक नई नियामक अथॉरिटी (Regulatory Authority) इन पर नजर रखेगी।

इस प्रकार के वेबसाइटों और ऐप्स को प्रतिबंधित किया गया:
1. ऑनलाइन स्पोर्ट्स सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म। 
2. ऑनलाइन कैसीनो स्लॉट, रूले, लाइव डीलर टेबल की पेशकश करते हैं। 
3. सट्टेबाजी एक्सचेंज पी-2-पी सट्टेबाजी बाजारों की तरह काम कर रहे हैं। 
4. सट्टा/मटका जुआ नेटवर्क। 
5. रियल-मनी कार्ड और कैसीनो गेम ऐप्स। 

कानूनी कार्रवाई का प्रावधान:
  • अवैध गेम चलाने या प्रचार करने वालों को 3 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक का जुर्माना हो सकता है।
  • विज्ञापन पर रोक: इन प्लेटफॉर्म्स का प्रचार करने पर 2 साल की जेल और ₹50 लाख का जुर्माना लग सकता है।
  • नियमन: एक नई नियामक अथॉरिटी (Regulatory Authority) इन पर नजर रखेगी।
  • क्या प्रतिबंधित है: ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी, और वास्तविक पैसे वाले कैसीनो गेम पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।

Related Articles

Designed & Maintained by Webxces

© 2025 | News WiFi