/ समाचार / संक्षिप्त खबरें
26 अक्टूबर से दैनिक उड़ानें शुरू
newswifi.in ने अपने पाठकों को पहले ही बताया था कि बदलते विश्व पॉलिटिक्स के कारण दुनिया में भारत, रशिया और चीन की तिकड़ी एकदम मजबूती से उभरकर सामने आई है जिससे अमेरिका के टेरिफ वाली दादागिरी का असर तीनो देशों पर कुछ ख़ास नहीं कर पाया और अब तीनो देशों के नजदीक आने से भारत और चीन काफी करीब आ गए है इसलिए इसी क्रम में भारत चीन की सीधी उड़ाने शुरू करने की घोषणा दोनों देशों ने लगभग एक महीने पहले कर दिया था।
अब भारत और चीन अक्टूबर 2025 के अंत तक सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करेंगे, जिससे द्विपक्षीय संपर्क और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा इसलिए इंडिगो 26 अक्टूबर से कोलकाता-गुआंगझोउ के लिए दैनिक उड़ानें फिर से शुरू करेगी एवं इंडिगो इस मार्ग पर अपने एयरबस A320neo विमान तैनात करेगी, और मंजूरी मिलने के बाद दिल्ली-गुआंगझोउ सेवा शुरू करने की उसकी योजना है।
चीन और भारत के बीच उड़ानों की बहाली एक बेहद सकारात्मक कदम है जो पिछले पाँच सालों से, दोनों देशों के बीच कोई सीधी उड़ान या सीधा संपर्क में नहीं था। लगभग एक महीने पहले से भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा जारी करना भी फिर से शुरू कर दिया है। सीधी उड़ानों और वीज़ा जारी करने की इन गतिविधियों से लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान बढ़ेगा जिससे छात्रों की आवाजाही बढ़ेगी और व्यावसायिक संबंध मज़बूत होंगे।
Related Articles