/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
चंद्र ग्रहण के साए में होली मनाई गई
मुंबई:
आज दुनिया में कई जगहों पर पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई दिया। इस खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरा और आकाश में दाएं से बाएं ओर बढ़ गया। साल 2026 में होने वाले दो चंद्र ग्रहणों में से पहला आज, 3 मार्च को हुआ है और भारत में यह दुर्लभ खगोलीय घटना दोपहर 3:20 पर शुरू होकर शाम 6:47 बजे तक समाप्त हो गया। सौ साल बाद होली से एक दिन पहले चंद्र ग्रहण हरिद्वार से ग्रसित चंद्रमा दिखाई दिया जिससे हरिद्वार में जप-तप का दौर चलता रहा तथा पूर्ण चंद्रग्रहण का चरण शाम 4 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक रहा और होली पर दुर्लभ चंद्रग्रहण के कारण मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए और सनातन धर्म के अनुसार सूतक काल में विशेष सावधानियां बरती गई एवं चंद्र ग्रहण के बाद मंदिरों में साफ सफाई के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले गए।
✅ टाइप: टोटल लूनर एक्लिप्स (ब्लड मून)
✅ विज़िबिलिटी: एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक और नॉर्थ/साउथ अमेरिका
✅ इंडिया: चांद निकलने के समय दिखेगा (लगभग 6:20 PM - 6:47 PM IST)।
साल के पहले पूर्ण चंद्रग्रहण होने के बावजूद लोगों ने एकदम उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया और कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और चंद्र ग्रहण के कारण भारत के कुछ राज्यों में बुधवार को रंगपंचमी मनाई जाएगी और महाराष्ट्र के मुंबई में होली अच्छे से मनाने के लिए मुंबई पुलिस ने काफी तगड़ा बंदोबस्त किया था जिसमे मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने होली और धूलिवंदन के दौरान सख्ती बढ़ा दिया था जिससे 16,727 चालान किए गए और 1,99,91,650 रुपये का जुर्माना वसूला गया। नियमों का उल्लंघन रोकने और पूरे शहर में सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए खास जंक्शनों, हाईवे और मुख्य सड़कों पर खास नाके लगाए गए थे।
कार्रवाई में शराब पीकर गाड़ी चलाना, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट गाड़ी चलाना, तीन लोगों को बैठाना, सिग्नल तोड़ना और ट्रैफिक में रुकावट डालना शामिल था। नशे में गाड़ी चलाने के लिए 159 गाड़ी चलाने वालों पर केस दर्ज किया गया, और CCTV, ई-चालान और डिजिटल एनफोर्समेंट सिस्टम का इस्तेमाल करके लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई शुरू की गई।
Related Articles