/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
रितु तावड़े का सरप्राइज इंस्पेक्शन
मुंबई:
मुंबई की मेयर रितु तावड़े जब से मेयर बनी है तब से ही वह युद्धस्तर पर काम कर रही है और मेयर बनने के पहले दिन ही उन्होंने एलान किया था की वे अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को मुंबई से बाहर निकल फेंकेगी जो ज्यादातर फेरीवाले के धंधे में शामिल रहे है और ठीक उसके दूसरे दिन से बीएमसी ने ताबड़तोड़ कार्यवाई भी शुरू कर दी एवं तोड़क कार्यवाई भी पूरी मुंबई में अभी भी चालू है।
इसी क्रम में मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने शनिवार को घाटकोपर के राजावाड़ी हॉस्पिटल का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया और उन्होंने हॉस्पिटल मैनेजमेंट, साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने दवा की सप्लाई और रीडेवलपमेंट के काम में देरी पर चिंता जताई। मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, तावड़े ने दवाओं और वैक्सीन की सप्लाई और डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े रिकॉर्ड देखे। उन्होंने हॉस्पिटल के अधिकारियों को सही डॉक्यूमेंटेशन बनाए रखने और यह पक्का करने का निर्देश दिया कि वैक्सीनेशन सर्विस रोजाना रेगुलर तौर पर हो और आम जनता को कोई परेशानी न उठाना पड़े।
Related Articles