/ आपका प्रदेश / महाराष्ट्र
साकीनाका में जम के मनाया गया "महाशिवरात्रि"
मुंबई:
मुंबई में महाशिवरात्रि 2026 (15 फरवरी) को बहुत ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाई गई एवं सनातन धर्म में "महाशिवरात्रि " को महान रात कहा जाता है और यह सनातन धर्म में सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है।
मुंबई के साकीनाका 90 फीट रोड पर स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर द्वारा बड़े ही धूम धाम से महाशिवरात्रि मनाया गया जिसमे चांदिवली विधानसभा के आमदार दिलीप (मामा ) लांडे , प्रभाग क्रमांक 164 के नगरसेवक हरीश भंदिरगे एवं साकीनाका पोलिस स्टेशन के API हिंदूराव चौधरी के साथ साथ साकीनाका विभाग के विशिष्ट गडमान्य व्यक्तिओं ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा श्री सर्वेश्वर (ट्रस्ट ) मंदिर के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम के दौरान एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन दिया गया जिससे वह घर में ही सिलाई का काम करके अपने परिवार का भरण - पोषण कर सके और इसी क्रम में मंदिर द्वारा दो होनहार लड़कियों के कंप्यूटर कोर्स (MSCIT ) को पूरा करने के लिए कंप्यूटर क्लास की फीस भरी गई जिससे वह इस कोर्स को पूरा करके अपने परिवार का सहारा बन सके तथा इस प्रकार कई परोपकारी कार्य इस मंदिर द्वारा किया जाता है जो कि बहुत ही सराहनीय है।
श्री सर्वेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही महादेव के शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, दूध एवं पूजा करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ लगी रही तथा इस दौरान मंदिर द्वारा सुबह से ही महिलाओं द्वारा शिव चर्चा और सुन्दर कांड , मराठी भजन और आरती चलता रहा। यहां पर इस दिन पूरा दिन उपवास रहने के बाद भी महिलाओं में गजब का उत्साह देखा गया और वे महाशिवरात्रि के कर्यक्रम में इतनी मगन थी कि उनके चहरे पर जरा भी थकावट नहीं देखी गई, क्या बच्चे और क्या बूढ़े सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे थे।
Related Articles