/ आपका प्रदेश / उत्तर भारत
योगी ने ब्रह्मोस का पहला बैच सेना को सौंपा
लखनऊ, उत्तर प्रदेश :
लखनऊ के सरोजनी नगर में बनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से तैयार ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का पहला बैच (खेप) भारतीय सेना को सौंप दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 'मेक इन इंडिया' और रक्षा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रमुख उपलब्धि है।
स्वदेशी रक्षा उत्पादन के इस कदम से भारत की रक्षा शक्ति को मजबूत करने के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। यह मिसाइल भारत और रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट का हिस्सा है और भारत सरकार ने लखनऊ यूनिट से हर साल लगभग 80 से 100 मिसाइलों के निर्माण का लक्ष्य रखा है जिससे स्वदेशी उत्पादन से रक्षा क्षमता बढ़ेगा और विदेशी निर्भरता को भी कम करेगा।
ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक तक की गति से यात्रा कर सकती है और एक साथ कई लक्ष्यों को भेद सकती है, जिससे इसकी सामरिक क्षमता में वृद्धि होती है। इस मौके पर भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोला कि यह विकास देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है एवं स्थानीय विनिर्माण को मजबूत करने से सशस्त्र बलों को पारंपरिक और नए दोनों प्रकार के खतरों का बेहतर ढंग से सामना करने में मदद मिलेगी।
भारत अब ब्रह्मोस का उत्पादन और डिलीवरी देश के भीतर ही कर रहा है जिससे उसकी यह सबसे घातक मिसाइल पूरी तरह से स्वदेशी और बड़े पैमाने पर बनाई जा सकने वाली हथियार प्रणाली बन गई है जिससे भारत का रक्षा उत्पादन ₹1.5 लाख करोड़ के आँकड़े तक पहुँच गया है (वित्त वर्ष 2024–25) तथा रक्षा उत्पादन के निर्यात ने ₹38,424 करोड़ का रिकॉर्ड स्तर छू लिया है (वित्त वर्ष 2025–26)।
Related Articles